Bigg Boss OTT 3 Viewers Gets Angry On Lovekesh Kataria Eviction: ओटीटी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' से अभी तक कई कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट चुका है। बीती रात फिनाले से पहले मेकर्स ने अरमान मलिक और लवकेश कटारिया को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। अरमान मलिक के एविक्शन पर जहां फैंस की खुशी सातवें ासमान पर देखने को मिली तो वहीं लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) के एलिमिनेट होने पर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से लवकेश कटारिया को बाहर निकाले जाने पर दर्शकों ने मेकर्स पर तो तंज कसा ही, साथ ही शो को भी बायकॉट किया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: फिनाले से पहले लवकेश कटारिया को निकालने पर फूटा एल्विश यादव का गुस्सा, मेकर्स को लगाई फटकार
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria ) के एविक्शन को गलत ठहराते हुए एक यूजर ने लिखा, "बिग बॉस के अंदर मेरे ये 4 फेवरेट थे। इन्होंने ही शो में सबसे ज्यादा योगदान दिया। लेकिन शेमलेस बिग बॉस ने पहले विशाल पांडे, फिर शिवानी कुमारी को शो से बाहर निकाला और फिर लवकेश कटारिया को भी बाहर कर दिया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बिग बॉस बीते कुछ सीजन से बहुत ही गंदा गेम खेल रहा है। इसी लिए जो शो के लायक हैं वो शो से बाहर हो जाते हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "बिग बॉस ओटीटी 3' में कटारिया की मौजूदगी ताजी हवा जैसी थी। उसका ह्यूमर, बुद्धिमत्ता और बॉन्ड ने शो को देखने लायक बनाया था। लेकिन फिनाले वीक में कटारिया को बाहर निकालना दिल तोड़ने जैसा है।"
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria ) के एविक्शन के बाद से ही सोशल मीडिया पर 'अनफेयर एविक्शन ऑफ कटारिया' और 'बायकॉट बिग बॉस' ट्रेंड कर रहा है। लवकेश कटारिया के एविक्शन के बाद अब शो में पांच लोग बचे हैं, जिसमें सना मकबूल, नेजी, साई केतन राव, कृतिका मलिक और रणवीर शौरी शामिल हैं।
