Broken But Beautiful Season 5: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे पसंदीदा वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल को कोई कैसे भुला सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं इस सीजन के सभी पार्ट्स ने मेकर्स को छप्परड़फाद व्यूज दिलाए थे। अब इस सीरीज के सीजन 5 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई जिससे सुन अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स को अपने इस सीजन के लिए लीड हीरोइन और हीरो मिल गए हैं जिसमें शहनाज गिल का नाम सबसे ऊपर है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए आखिर यह पूरी खबर है क्या।
एकता कपूर फिर एक बार ओटीटी पर राज करने के लिए सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल का सीजन 5 (Broken But Beautiful Season 5) के साथ लौट रही हैं। खबरों की मानें तो ऐसे में इस हिट सीरीज के लिए शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को लीड रोल ऑफर हुआ है। वहीं दूसरी तरफ एक नई जोड़ी के तौर पर मेकर्स ने टीवी एक्टर कुशल टंडन (Kushal Tandon) का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्टर्स की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा की इस नई जोड़ी को लोग पहले जोड़ियों से भी ज्यादा प्यार देंगे या नहीं।
बात दें पहले और दूसरे सीजन में विक्रांत मेस्सी नजर आए थे और तीसरे सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला। कुछ महीने पहले ही एकता कपूर ने सिद्धार्थ को ट्रिब्यूटे देते हुए सीजन 4 को लॉन्च करने से मना कर दिया था ताकि लोगों के मन में एक्टर की छवि बसे रहे। अब कहा जा रहा है किया अपने मृत बॉयफ्रेंड और दोस्त के नक्शे कदम पर चल शहनाज गिल इस सिरियज के लिए हामी भर सकती हैं।
