Bigg Boss OTT 3 Lovekesh Kataria And Armaan Malik Evicted From Anil Kapoor Show: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' का फिनाले 2 अगस्त को होने वाला है, ऐसे में शो का विजेता चुनने में मात्र 2 दिन ही बाकी रह गए हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के फिनाले से पहले ही दो चर्चित कंटेस्टेंट बेघर कर दिये गए। वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि लवकेश कटारिया और अरमान मलिक हैं, जिनका सपना मेकर्स ने फिनाले से दो दिन पहले ही चूर कर दिया।
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से लवकेश कटारिया और अरमान मलिक के बाहर होने की जानकारी 'द खबरी' और 'बिग बॉस तक' ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी। 'द खबरी' के मुताबिक, "लव कटारिया और अरमान मलिक को घर से बेघर कर दिया गया है।" लवकेश कटारिया और अरमान मलिक के 'बिग बॉस ओटीटी 3' से यूं बेघर होने पर दर्शक भी हैरान हैं। क्योंकि लोगों का मानना था कि जिस हिसाब से लवकेश कटारिया और अरमान मलिक की फैन फॉलोइंग है, वे फिनाले तक तो जाएंगे ही। इतना ही नहीं, दोनों वोटिंग ट्रेंड में भी हमेशा ऊपर रहते थे।
बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में मिडवीक एविक्शन के तहत अरमान मलिक और लवकेश कटारिया को बाहर निकाला गया है। जहां अरमान मलिक को दर्शकों से कम वोट मिले थे तो वहीं लवकेश कटारिया को घरवालों के वोट के आधार पर बाहर निकाला गया था। वहीं अब घर में सना मकबूल, साई केतन राव, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और नेजी बचे हैं।
