Bigg Boss OTT 3 Kritika Malik Breaks Silence On Payal Malik Divorce Decision: ओटीटी की दुनिया के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो का बीते दिन फिनाले आयोजित हुआ, जिसमें सना मकबूल ने जीत दर्ज की। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के फिनाले रेस में कृतिका मलिक ने भी जी-जान लगाई थी, लेकिन पांचवे नंबर पर ही वह शो से बाहर हो गईं। कृतिका मलिक (Kritika Malik) ने फिनाले से बाहर आने के बाद मीडिया के कई तीखे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने अरमान मलिक (Armaan Malik) पर लगे रेप के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी। साथ ही कृतिका मलिक ने पायल मलिक (Payal Malik) के तलाक के फैसले पर भी बातचीत की।
पायल मलिक (Payal Malik) के तलाक के फैसले पर 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम कृतिका मलिक (Kritika Malik) ने कहा कि मैं इस वजह से परेशान रही थी। कृतिका ने इस सिलसिले में आगे कहा, "आप समझो कि मैं 40 दिन से घर में थी। अचानक से कोई ये बात बोलता है कि पायल तलाक की बातें कर रही है। मैं इस वजह से इतनी परेशान रही थी। मुझे इमोशनल ब्रेकडाउन हुआ था। मैं इस चीज से जूझ रही थी। मैं अपने दिल को ये बात समझा रही थी कि क्या पता ये बात सच हो क्या पता न हो। जब मैं घर से बाहर निकली तो मैंने निकलते ही पायल से पूछा कि तू ठीक है ना। पायल ने भी कहा कि हां मैं ठीक हूं। तो बाकी की बात बाद में। मैंने अपना फोन अभी तक नहीं देखा है।"
अरमान मलिक पर लगे रेप के आरोप और पॉलीगैमी पर भी तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से बाहर आने के बाद कृतिका मलिक (Kritika Malik) से अरमान मलिक पर लगे रेप के आरोपों के सिलसिले में भी पूछा गया। इसपर कृतिका मलिक ने कहा, "ये बहुत ही पर्सनल चीज है और मैं इसपर कोई कमेंट नहीं करना चाहती।" कृतिका मलिक से पॉलीगेमी के बारे में भी पूछा गया, जिसपर कृतिका ने कहा कि हम दो शादियों को सपोर्ट नहीं कर रहे। कृतिका मलिक ने कहा, "मेरी और अरमान मलिक की शादी पायल की मर्जी से हुई थी। अगर पायल सवाल उठाती है तो हमारा कानून हमें बोल सकता है। लेकिन अब जो हो गया वो हो गया।"
