Bigg Boss OTT 3 Kritika Malik And Shivani Kumari Fights: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में गेम में आगे निकलने के लिए कंटेस्टेंट्स ने हर एक संभव कोशिश कर डाली है, फिर चाहे किसी के निजी मामले सबके सामने लाने हों या फिर किसी पर पर्सनल कमेंट करना हो। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कृतिका मलिक (Kritika Malik) और शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) बुरी तरह झगड़ते दिखाई दिये। यहां तक कि दोनों धक्का-मुक्की पर भी उतर आए।
यह भी पढ़ें: Exclusive: BB 17 फेम सोनिया बंसल को अस्पताल से नहीं मिलेगी छुट्टी, इस वजह से अचानक बिगड़ी थी हालत
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में देखने को मिला कि शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) खाने को बिना हाथ धुले ही छू लेती हैं। इसपर कृतिका मलिक उन्हें रोकती हैं और कहती हैं कि इसने अभी मेरे सामने उसी हाथ से पैर पर खुजली की थी। लेकिन शिवानी कुमारी इस बात से साफ मुकर जाती हैं, जिससे कृतिका मलिक (Kritika Malik) का पारा चढ़ जाता है। कृतिका मलिक सबके सामने शिवानी को कहती हैं कि ये कितनी झूठी लड़की है। इसपर शिवानी ने जवाब दिया कि तुम खुद झूठी होगी। दोनों एक-दूजे पर आरोप लगाने लगते हैं। शिवानी कृतिका को धक्का मारते हुए कहती हैं कि तुम दूर रहो मुझसे।
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के वायरल वीडियो में दिखाई दिया कि कृतिका मलिक (Kritika Malik) भी शिवानी कुमारी को धक्का देती हैं, साथ ही कहती हैं कि मैं तेरे हाथ तोड़ दूंगी। दोनों के बीच लड़ाई काफी ज्यादा बढ़ जाती है, वहीं बाकी घरवाले उन्हें देख हैरान हो जाते हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कृतिका मलिक और शिवानी कुमारी की 'बिग बॉस ओटीटी 3' में लड़ाई हुई हो।
