वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 की चमक बढ़ाने कदम रखेगा Heeramandi का ये स्टार, नाम जान सातवें आसमान पर होगी एक्साइटमेंट

Heeramandi This Actor Approached For Bigg Boss OTT 3: सलमान खान का चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी' अब अपने तीसरे सीजन के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए यूं तो अभी तक कई नाम सामने आए थे। वहीं अब 'हीरामंडी' का एक कलाकार भी शो में कदम रख सकता है।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा बनेंगे 'हीरामंडी' के ये एक्टर

Heeramandi This Actor Approached For Bigg Boss OTT 3: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी' के तीसरे सीजन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' जुलाई तक ओटीटी की दुनिया में दस्तक दे सकता है। इसके लिए अभी से ही कई स्टार्स के नाम भी सामने आ चुके हैं जो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कदम रखने वाले हैं। वहीं हाल ही में सलमान खान के 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से एक और नाम जुड़ गया है। दरअसल, 'हीरामंडी' (Heeramandi) से सबके दिलों पर छा जाने वाला एक कलाकार 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा बन सकता है।

'हीरामंडी' (Heeramandi) के वो कलाकार कोई और नहीं बल्कि कार्टराइट का रोल अदा करने वाले जेसन शाह (Jason Shah) हैं। खबरों के मुताबिक, जेसन शाह को 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए अप्रोच किया गया है। उनके और मेकर्स के बीच शो के लिए बातचीत जारी है। बताया जा रहा है कि जेसन शाह ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के ऑफर को लेकर अभी तक कुछ तय नहीं किया है। हालांकि उन्हें 'बिग बॉस ओटीटी 3' में देखने के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। बता दें कि जेसन शाह पहले भी 'बिग बॉस' का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने सीजन 10 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री मारी थी। लेकिन अपने स्वास्थ्य के कारण जेसन शाह को जल्द ही 'बिग बॉस 10' से पैर खींचना पड़ेगा।

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के लिए अभी तक कई नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में शिवांगी जोशी से लेकर शीजान खान तक शामिल हैं। वहीं हाल ही में 'चाचा विधायक हैं हमारे' एक्ट्रेस ओणिमा कश्यप का नाम भी 'बिग बॉस ओटीटी 3' से जुड़ा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article