Bigg Boss OTT 3 Grand Finale Ranvir Shorey Evicted: अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 ने जब से ओटीटी की दुनिया में दस्तक दी थी तभी से वह सुर्खियों में रहा। अपने 5 हफ्ते की जर्नी पूरा कर शो अपने आखरी पड़ाव पर पहुँच गया है, जी हाँ आज दुनिया को सीजन 3 का विनर मिलने वाला है। फिनाले में आज एक्स कंटेस्टेंट और सेलेब्स खूब रौनक लगा रहे हैं। इस बीच कंटेस्टेंट रणवीर शौरी शो की ट्रॉफी रेस से बाहर हो गए हैं और यह चीज देख सभी को काफी झटका लगा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए रणवीर शौरी के निकलते ही फैंस का क्या कहना है।
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT Season 3) के फिनाले में सबसे पहले कृतिका मलिक और सई केतन राव ट्रॉफी की रेस से बाहर हुए। अब इसमें एक और नाम जोड़ते हुए रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) भी घर से बाहर आ गए हैं। जहां एक तरह कई एक्स कंटेस्टेंट जैसे अरमान मलिकम, कृतिका और दीपक चौरसिया रणवीर शौरी को हाथ में ट्रॉफी लेता देखना चाहते थे उनकी इच्छा अधूरी रह गई। घर से बाहर आकार खुद रणवीर शौरी ने कहा कि काश मेरे भी मिलियन फॉलोवर होते तो आज मैं जीत जाता।
इसे देख फैंस जो रणवीर शौरी के जीतने की दुआ मांग रहे थे वह भी काफी मायूस हुए। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि यह सीज़न वाकई अब तक का सबसे खराब सीज़न है। यह एक मज़ाक है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा की सना मकबुल और नेजी से ज्यादा रणवीर शौरी ट्रॉफी के हकदार हैं। बात दें अब घर में ट्रॉफी का मुकाबला सना मकबुल और नेजी के बीच में है।
