वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 Finale: ट्रॉफी से चार कदम की दूरी पर आकर चूक गए साई केतन राव, माथा पकड़कर बैठ गए फैंस

Bigg Boss OTT 3 Sai Ketan Rao Evicted From Forth Position: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने दर्शकों के फिनाले का आगाज हो चुका है। शो में कंटेस्टेंट्स ने ट्रॉफी जीतने के लिए अपनी जी-जान लगा दी थी। लेकिन ट्रॉफी के नजदीक आकर भी साई केतन राव को हार का मुंह देखना पड़ा।

Image

Bigg Boss OTT 3 Finale: ट्रॉफी से चार कदम की दूरी पर आकर चूक गए साई केतन राव, माथा पकड़कर बैठ गए फैंस

Bigg Boss OTT 3 Sai Ketan Rao Evicted From Fourth Position: ओटीटी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो की शुरुआत 21 जून को हुई थी और आज इसका फिनाले का भी आगाज हो चुका है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में 16 कंटेस्टेंट्स ने कदम रखा था, लेकिन केवल पांच कंटेस्टेंट्स ही फिनाले की रेस में आगे निकल पाए। इस लिस्ट में सना मकबूल, नेजी, साई केतन राव, कृतिका मलिक और रणवीर शौरी तक शामिल हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के फाइनल में आए इन सितारों को विजेता बनाने के लिए उनके फैंस ने एड़ी-चोटी तक का जोर लगा दिया था। लेकिन दुख की बात तो यह है कि ट्रॉफी के इतने करीब आकर भी साई केतन राव (Sai Ketan Rao) को हार का मुंह देखना पड़ा।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में कदम रखने वाले साई केतन राव (Sai Ketan Rao) को फिनाले तक पहुंचकर ट्रॉफी से हाथ धोना पड़ा। फिनाले में चौथे नंबर पर आकर साई केतन राव एविक्ट हो गए। बता दें कि शो में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव टॉप 3 कंटेस्टेंट चुनने आए थे। वहीं जब उन्होंने टॉप 4 कंटेस्टेंट्स के आगे मौजूद पुतले की चोटी खींची तो साई केतन राव का पुतला सरकटा भूत बन गया, जिसका मतलब था कि वह शो से बाहर हो गए हैं।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में साई केतन राव (Sai Ketan Rao) के एविक्शन से वह खुद तो मायूस हुए ही, साथ ही उनके फैंस के बीच भी मायूसी छा गई। 'बिग बॉस ओटीटी 3' से साई केतन राव के एविक्शन पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। साई केतन राव के एविक्शन पर एक यूजर ने लिखा, "तुम भले ही असहमत हो जाओ लेकिन साई केतन राव ने गेम अच्छी खेली। पिछले दो सप्ताह में हुई चीजों से वो भले ही थोड़ा पीछे हो गया हो, लेकिन उसने अपनी असली पर्सनालिटी दिखाई है और यही मायने रखता है। उसकी मां के साथ उसके पल ने मुझे भावुक कर दिया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "साई केतन राव हारकर भी जीत गया।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article