Bigg Boss OTT 3 Grand Finale Date: जियो सिनेमा का शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं 5 हफ्तों के लंबा समय तय करने के बाद आखिरकार फिनाले की घड़ी पास आ गई है। शो को मजेदार बनाने के लिए इस बार मेकर्स एक से बढ़कर एक स्टार की घर में एंट्री कराई थी। प्रेमियर के बाद से ही शो काफी ज्यादा कंट्रोवर्सी में रहा और मेकर्स को काफी ज्यादा ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। अब इतनी मुश्किलों को पार कर शो अपने फिनाले की ओर बढ़ गया है।
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3 Season 3) के फैन पेज 'दी खबरी' ने जानकारी देते हुए बताया की शो का फिनाले अगले महीने 2 अगस्त को होने वाला है। इस ग्रैंड फिनाले को आप जियो सिनेमा प्रियमर पर देख सकते हैं। दरअसल शो इस बार आखरी वीकेंड का वार है जिसमें शिवानी कुमारी और विशाल पांडे का इविक्शन हो गया है। यह सबसे बड़ा इविक्शन बताया गया है शो का। अब घर में अरमान मलिक, कृतिका मलिक, सना मकबुल, नैजी, रणवीर शौरी, सई केतन राव और लवकेश कटारिया कंटेस्टेंट रह गए हैं। बिग बॉस के इस वीकेंड का वार में काफी कुछ देखने को मिला है।
रिपोर्ट्स की मानें तो फिनाले से पहले बिग बॉस इस हफ्ते एक मिड वीक इविक्शन करा सकते हैं। हालांकि ट्रॉफी की रेस में सना मकबुल और रणवीर शौरी एक दूजे को टक्कर दे रहे हैं। फैंस भी इन्ही दो कंटेस्टेंट में से एक किसी के हाथ में ट्रॉफी देखना चाहते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की इस सीजन 3 की ट्रॉफी और 25 लाख कौन अपने नाम करेगा।
