वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 के विजेता बन 'आफत' मचाएंगे नेजी, इन 5 कारणों से घर ले जाएंगे चमचमाती ट्रॉफी

Naezy Could Be The Winner Of Bigg Boss OTT 3 Due To These 5 Reasons: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नेजी ने कृतिका मलिक, साई केतन राव, सना मकबूल और रणवीर शौरी के साथ फिनाले में कदम रखा है। लेकिन ऐसे पांच कारण उभरकर सामने आ रहे हैं जो नेजी को विजेता बना सकते हैं।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' का खिताब जीत सकते हैं नेजी

Naezy Could Be The Winner Of Bigg Boss OTT 3 Due To These 5 Reasons: ओटीटी के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के फिनाले में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। शो की वोटिंग लाइंस बंद हो गई हैं। कृतिका मलिक, नेजी, साई केतन राव, रणवीर शौरी और सना मकबूल ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' के फिनाले में अपनी बखूबी जगह बनाई है। यूं तो हर एक कंटेस्टेंट में 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) का खिताब जीतने की काबिलियत है, साथ ही सभी टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को दर्शकों से भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। लेकिन 'बिग बॉस ओटीटी 3' के नेजी को लेकर माना जा रहा है कि वह शो के विजेता बन सकते हैं। इसके कई कारण भी निकलकर सामने आए हैं, जो उनके सिर पर विजेता का खिताब सजाने का काम करते हैं।

नेजी की फैन फॉलोइंग है जबरदस्त

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) का हिस्सा बने नेजी (Naezy) की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। नेजी ने अपने रैप से न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई थी। नेजी की फैन फॉलोइंग उनकी जीत का एक कारण बन सकती है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के शुरू होने के बाद से ही नेजी सोशल मीडिया पर ट्रेंड में बने रहते हैं। यहां तक कि वोटिंग ट्रेंड में भी नेजी को कभी भी डेंजर जोन में नहीं देखा गया, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि अपनी फैन फॉलोइंग के दम पर वह ट्रॉफी घर ले जा सकते हैं।

नेजी को सपोर्ट कर रहे हैं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर

नेजी को कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी सपोर्ट कर रहे हैं। अदनान खान ने नेजी (Naezy) को सपोर्ट करने के लिए एक मीटअप रखा था। वहीं दूसरी ओर उनके पड़ोसी नेजी को सपोर्ट करने के लिए कॉलोनी में उनके पोस्टर तक लगा रहे हैं। रैप इंडस्ट्री भी नेजी को जीतते हुए देखना चाहती है। मुनव्वर फारूकी ने भी नेजी को सपोर्ट किया है।

इंस्पायर है नेजी की जर्नी

नेजी का सफर प्रेरणादायक रहा है। नेजी (Naezy) ने अपने रैप सॉन्ग से इस कदर पहचान बना ली थी कि उनपर एक मूवी भी बनी थी। लेकिन इसके बाद नेजी को अंडरग्राउंड कर दिया गया था। उनकी जिंदगी में कई बार ऐसा भी वक्त आया, जब वह पाई-पाई के मोहताज हो गए थे। लेकिन इन सबके बाद भी नेजी ने हार नहीं मानी। करियर से जुड़ा नेजी का ये सफर लोगों को अपनी जिंदगी में भी कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है।

'बिग बॉस ओटीटी 3' में सीधा रहा नेजी का गेम

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में नेजी (Naezy) का गेम बेहद सीधा रहा है। उन्होंने घर में रहते हुए भी ज्यादा विवाद नहीं खड़े किये। हालांकि विशाल पांडे और लवकेश कटारिया संग उनका झगड़ा हुआ था। लेकिन नेजी को गेम में अपने आप से मतलब रखते देखा जाता था। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में रहते हुए नेजी ने अपने करियर की कई बातें भी साझा कीं, जो लोगों को काफी पसंद आईं। नेजी की इन बातों को देखते हुए दर्शकों ने उन्हें एक वास्तविक खिलाड़ी माना।

घर की राजनीति से रहे दूर

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में अरमान मलिक, रणवीर शौरी या फिर सना मकबूल जैसे कई कंटेस्टेंट्स को दूसरों के खिलाफ षड्यंत्र रचते देखा जाता था। लेकिन नेजी इन सभी चीजों से दूर ही रहे। उन्होंने किसी के खिलाफ राजनीति न करके अपना गेम बखूबी खेला। लवकेश कटारिया और विशाल पांडे से भले ही नेजी की लड़ाइयां हुई थीं, लेकिन नेजी ने कभी भी 'बिग बॉस ओटीटी 3' में उनके खिलाफ भी षड्यंत्र नहीं रचा। बीच में उनका नाम सना मकबूल से खूब जुड़ा था, लेकिन उस चीज को नेजी ने ज्यादा हवा न देना ही बेहतर समझा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article