वेब सीरीज

Bigg Boss OTT के Top 2 प्रतियोगी आए सामने, फिनाले से पहले ही इन 3 लोगों से ऑडियंस का मोहभंग

Bigg Boss OTT 3, These Two Contestants Could Be In Top 2: ओटीटी के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के फिनाले में चंद वक्त ही बाकी रह गए हैं। शो को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। लेकिन दो कंटेस्टेंट्स को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वे टॉप 2 में जाएंगे।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' में टॉप 2 में जाएंगे ये कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss OTT 3, These Two Contestants Could Be In Top 2: ओटीटी के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाया हुआ है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के फिनाले में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं, जिसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' का फिनाले 2 अगस्त को होगा और ये रात के 9 बजे जियो सिनेमा प्रीमियम पर टेलीकास्ट होगा। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में पांच कंटेस्टेंट्स ने फिनाले में कदम रखा है, जिसमें कृतिका मलिक, नेजी, रणवीर शौरी, साई केतन राव और सना मकबूल शामिल हैं।

लेकिन 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) को लेकर अटकलें लग रही हैं कि दो ही कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो टॉप 2 में अपनी जगह बना सकते हैं। क्योंकि टॉप 5 में से 3 कंटेस्टेंट्स से दर्शकों का मोहभंग हो चुका है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के वोटिंग ट्रेंड और सोशल मीडिया ट्रेंड की मानें तो टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सना मकबूल और रैपर नेजी टॉप 2 में जा सकते हैं।

टॉप 2 का हिस्सा कैसे हो सकती हैं सना मकबूल?

सना मकबूल (Sana Makbul) ' टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से एक्टिंग की शुरुआत की थी, जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया था। इतना ही नहीं, सना मकबूल को टीवी इंडस्ट्री से पूरा-पूरा सपोर्ट मिल ही रहा है। साथ ही लोगों को उनकी गेम भी पसंद आई है। सना मकबूल टॉप 5 में जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही हैं। यहां तक कि लवकेश कटारिया, विशाल पांडे और शिवानी कुमारी के दोस्त भी सना मकबूल को पूरा-पूरा समर्थन दे रहे हैं। ऐसे में ये भी कहा जा सकता है कि वह विजेता बन सकती हैं।

'बिग बॉस ओटीटी 3' में टॉप 2 में कैसे जा सकते हैं नेजी

रैप की दुनिया का चमकता सितारा कहे जाने वाले नेजी (Naezy) यानी नावेद शेख की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। मुनव्वर फारूकी और अदनान शेख जैसे स्टार और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी नेजी को जमकर समर्थन कर रहे हैं। खुद बिग बॉस के फैनपेज का भी कहना है कि अगर वोट के आधार पर 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) का विजेता चुना जाता है तो नेजी विजेता बन सकते हैं। नेजी के फैं ने उन्हें जिताने के लिए उनके मोहल्ले में हर तरफ पोस्टर लगा दिये हैं, जिससे उन्हें ज्यादा से ज्यादा वोट्स मिल सकें। यहां तक कि वोटिंग ट्रेंड में भी नेजी को कभी भी डेंजर जोन में नहीं देखा गया, जिससे उनके 'बिग बॉस ओटीटी 3' के विजेता बनने के चांस बढ़ते हैं।

'बिग बॉस ओटीटी 3' में इन कंटेस्टेंट्स से हुआ लोगों का मोहभंग

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में रणवीर शौरी की गेम लोगों को खूब पसंद आ रही थी। लेकिन इन दिनों उनका अंदाज दर्शकों को जरा भी नहीं भाया। साथ ही लोगों का आरोप भी है कि बिग बॉस रणवीर शौरी पर जान छिड़क रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कृतिका मलिक को भी दर्शक डिजर्विंग नहीं मानते हैं। उनके अलावा साई केतन राव को लेकर दर्शकों का कहना है कि वह केवल जिम करते ही नजर आते हैं।

कब और कहां देख सकते हैं 'बिग बॉस ओटीटी 3' का फिनाले

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) का फिनाले 2 अगस्त को होगा। प्रोग्रामिंग बदलाव के कारण मेकर्स ने फिनाले वीकेंड की जगह शुक्रवार को रखा है। दर्शक इसे जियो सिनेमा प्रीमियम पर देख सकते हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' का फिनाले रात के 9:00 बजे से शुरू होगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article