Bigg Boss OTT 3 Finale: ओटीटी प्लेटफॉर्म का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। इस सीजन के लिए मेकर्स एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट लेकर आए थे जिसको लेकर वह खूब ज्यादा ट्रोल हुए। अब शो अपने आखरी पड़ाव पर आ गया है पाँच हफ्तों का सफर तय कर इन स्टार्स ने टॉप 5 में जगह बना ली है। कल ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है जिसमें सीजन को अपना विजेता मिलेगा लेकिन किन दो कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो जाएगा। जानिए उनके नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT के Top 2 प्रतियोगी आए सामने, फिनाले से पहले ही इन 3 लोगों से ऑडियंस का मोहभंग
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT Season 3) का आगाज जून 21 को जियो सिनेमा पर हुआ था, जिसमें कुल 16 स्टार्स ने शो में हिस्सा लेते हुए घर में पैर रखा। इस बार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ-साथ यूट्यूबरस ने भी जगह बनाई। ढेढ महीने की लंबी जर्नी के बाद शो अपनेटॉप 5 कंटेस्टेंट के साथ फिनाले के बिल्कुल पास आ गया है। इस बार टॉप 5 में सना मकबुल, नेजी, सई केतन राव, कृतिका मलिक और रणवीर शौरी ने अपनी जगह बनाई। हालांकि लोगों को इसमें कई कंटेस्टेंट फिनाले के योग्य नहीं लगे। अब फिनाले में किन दो कंटेस्टेंट का ट्रॉफी का सपना टूटेगा यह जाने आगे।
कृतिका मलिक (Kritika Malik)
वोटिंग ट्रेंड के अनुसार बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में पहले फाइनलिस्ट कृतिका मलिक का पत्ता कट सकता है। इसका कारण है बाकी अन्य सदस्यों से कम फैन फालोइंग। कृतिका पर अपनी दोस्त पायल मलिक यानी पति अरमान मलिक की पहली पत्नी का घर तोड़ने का आरोप लगा है। रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कृतिका को मीडियाकर्मियों ने डायन का टैग भी दिया था। यह दो कारण उन्हे फिनाले में पहले नंबर पर बाहर निकाल सकते हैं।
सई केतन राव (Sai Ketan Rao)
बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में जो दूसरा कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो सकता है वो टीवी एक्टर सई केतन राव हैं। सई केतन राव भले ही टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं लेकिन घर में उनका कोई खास योगदान नहीं दिखा। हर बार उन्हे दर्शकों ने या तो सोते हुए या जिम करते हुए देखा जाता था। दूसरों की लड़ाई में हिस्सा लेना तो दूर किसी के लिए कभी स्टैंड भी नहीं लिया। ऐसे में इन कारणों की वजह से वह शो की ट्रॉफी जीतने वाली रेस से बाहर हो सकते हैं।
बात दें बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले यूजर कल यानी 2 अगस्त को जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। सिर्फ यही नहीं शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 9 बजे शुरू होगा। वोटिंग लाइंस आज सिर्फ 1 बजे तक ही खुली हुई थीं। ट्रॉफी हासिल करने की रेस में नेजी, सना मकबुल और रणवीर शौरी सबसे आगे चल रहे हैं।
