वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक संग शादी के बाद हुआ था कृतिका को पछतावा, बोलीं- ऐसा लगता था कि गलती कर दी...

Bigg Boss OTT 3 Kritika Malik Reveals Feeling Regret After Marrying Armaan Malik: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अपने पति के साथ कदम रखने वाली कृतिका मलिक इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कृतिका ने बताया कि अरमान मलिक के साथ शादी करने के बाद उन्हें बहुत पछतावा हुआ था।

Image

कृतिका मलिक ने अरमान मलिक संग शादी पर तोड़ी चुप्पी

Bigg Boss OTT 3 Kritika Malik Reveals Feeling Regret After Marrying Armaan Malik: 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। इसमें रणवीर शौरी से लेकर साई केतन राव जैसे कई कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की है। हालांकि कुछ कंटेस्टेंट्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों को रत्ती भर रास नहीं आ रहे हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में यू-ट्यूबर अरमान मलिक ने भी अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ कदम रखा है। हालांकि अपनी शादी को लेकर अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियां निशाने पर बनी हुई हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के प्रीमियर पर अरमान ने बताया भी था कि जब उन्होंने कृतिका (Kritika Malik) से शादी की तो पायल उस वक्त बहुत नाराज हुई थी। वहीं अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कृतिका मलिक ने अपनी शादी को लेकर कई राज खोले हैं।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में कृतिका मलिक (Kritika Malik) ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक पल ऐसा भी रहा, जब उन्हें लगने लगा था कि उन्होंने अरमान के साथ शादी करके गलती कर दी है। कृतिका मलिक ने इस बारे में कहा, "पायल ने ये रिश्ता तोड़ने की कोशिश की थी। मुझे लगा कि मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी, एक छोटे से परिवार को बर्बाद कर दिया।" वहीं पायल मलिक ने भी बताया कि कृतिका और अरमान की शादी के शुरुआती दिनों में वह दोनों एक-दूजे की दुश्मन बन गई थीं और फोन पर एक-दूजे को बुरा-भला भी कहा करती थीं।

कृतिका मलिक (Kritika Malik) ने बताया कि कई बार बाहरी लोग भी उनके और पायल के बीच जहर घोलने की कोशिश करते थे। उन्होंने इस बारे में कहा, "लोगों ने पता नहीं क्या-क्या कहकर हमारे दिमाग में जहर भर दिया था। कुछ लोग पायल से कहते थे कि कृतिका अरमान को लेकर चली जाएगी। कुछ लोग कहते थे कि मेरे पास पहले से ही पति है तो मेरी ज्यादा चलेगी।" 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में कृतिका मलिक ने जाहिर किया कि अब उनका बॉन्ड बेहद मजबूत हो चुका है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article