वेब सीरीज

BB OTT 3 के दीपक चौरसिया ने अरमान मलिक की दूसरी शादी पर किया कटाक्ष, कहा "कृतिका चालाक होती तो...."

Bigg Boss OTT 3 Deepak Chaurasiya takes a dig at Armaan Malik 2nd Wife: अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 का आगाज हो चुका है और अरमान मलिक अपनी दो बीवियों के चलते चर्चा में बने हुए हैं। अब बीते एपिसोड में पत्रकार दीपक चौरसिया ने भी अरमान मलिक की दूसरी पत्नी को लेकर कटाक्ष किया है।

Image

Bigg Boss OTT 3 Deepak Chaurasiya on Armaan Malik 2nd Wife

Bigg Boss OTT 3 Deepak Chaurasiya on Armaan Malik 2nd Wife: बिग बॉस ओटीटी 3 का आगाज हो चुका है। इस बार शो को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। हालांकि बिग बॉस ओटीटी 3 को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन प्रतियोगियों के बीच बहस और असहमति पहले ही शुरू हो चुकी है। चाहे रणवीर शौरी और लवकेश कटारिया के बीच बहस हो या राशन वितरण को लेकर विवाद, बिग बॉस के खास पल सामने आने लगे हैं। इस बीच, अरमान मलिक अपनी दो बीवियों पायल मलिक और कृतिका मलिक को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब बीते एपिसोड में पत्रकार दीपक चौरसिया ने भी अरमान मलिक की दूसरी पत्नी को लेकर कटाक्ष किया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट अपर एक नजर डालते हैं।

बीते शो में दीपक चौरसिया ने अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक से पूछा की "उनके अनुसार इस बार शो कौन जीतने वाला है।" तो पायल तुरंत अरमान मलिक का नाम लेती हैं और कहती हैं कि कृतिका उनकी तरह इतनी चालाक नहीं है। लेकिन तभी दीपक कहते हैं कि अगर कृतिका चालाक नहीं होती तो वह अरमान और पायल के बीच नहीं आती। इसके अलावा दीपक ने अरमाल की दो शादियों को "प्रकृति का उपहार"बताया है।

अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस ओटीटी 3 के कंफर्म प्रतियोगी रणवीर शौरी, लवकेश कटारिया, दीपक चौरसिया, सना मकबूल, शिवानी कुमारी, विशाल पांडे, अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक, साई केतन राव, नीरज गोयत, सना सुल्तान खान, मुनीषा खटवानी, नैजी, पौलोमी दास और चंद्रिका दीक्षित हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article