वेब सीरीज

'वो लक से स्टार बना है' अरमान मलिक ने BB OTT 3 में Elvish Yadav को कहा 'टैलेंटलेस', लोग बोले- पहली बार सही कहा

Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Calls Elvish Yadav Talentless: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अरमान मलिक और लवकेश कटारिया का कई बार झगड़ा हुआ, जिसमें दोनों ने एल्विश यादव का नाम भी खींचा। वहीं अब साई केतन राव संग बातचीत के दौरान अरमान मलिक ने एल्विश यादव को 'टैलेंटलेस' कहा।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' में अरमान मलिक ने एल्विश यादव पर कसा तंज

Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Calls Elvish Yadav Talentless: ओटीटी की दुनिया के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में अभी तक कंटेस्टेंट्स गेम में आगे निकलकर सारे हथकंडे अपना चुके हैं। लेकिन इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के अरमान मलिक काफी चर्चा में बने हैं। वह अपनी निजी जिंदगी के लिए तो सुर्खियों में हैं ही, साथ ही लवकेश कटारिया संग झगड़े के लिए भी चर्चा में थे। अरमान मलिक ने लवकेश कटारिया संग झगड़े के दौरान एल्विश यादव का नाम भी खींचा था। वहीं अब उन्होंने साई केतन राव संग बातचीत के दौरान एल्विश यादव का नाम लिया और उन्हें 'टैलेंटलेस' कहा। अरमान मलिक (Armaan Malik) की इस बात को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में अरमान मलिक (Armaan Malik) ने साई केतन राव संग बात करते हुए कहा कि एल्विश यादव अपने भाग्य से स्टार बना है। उन्होंने एल्विश यादव के बारे में कहा, "जो इंसान लवकेश कटारिया को सपोर्ट कर रहा है, वो कुछ नहीं है। वो नहीं जानता कि एक्टिंग कैसे करनी है, गाना कैसे गाना है और व्लॉग कैसे बनाना है। वो अपने भाग्य से फेमस हुआ है। कुछ लोग होते हैं जो अपने टैलेंट से फेमस हुए हैं, लेकिन कुछ लोग अपने भाग्य से हुए हैं। उसने मुझे भी ट्रोल किया था। वो खुद को अच्छा महसूस कराने के लिए दूसरों को नीचा दिखाता है। लोग उसे इसलिए सपोर्ट करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ये सब कूल है।"

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) का अरमान मलिक (Armaan Malik) से जुड़ा वीडियो भी खूब सुर्खियों में है, जिसे लेकर फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने अरमान मलिक के वीडियो पर लिखा, "पहली बार कुछ सही बोला इसने।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ये तो इसने सही बोल दिया।" तीसरे यूजर ने लिखा, "सच तो कहा इसने। एक्टिंग तो देख ली। गाना तो आता नहीं। व्लॉगिंग के नाम पर बस फालतू गिरी करता है। दूसरों के मुद्दों में घुसना, गुंडागर्दी करने के अलावा आता क्या है एल्विश यादव को।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article