वेब सीरीज

BB OTT 3: अरमान मलिक से जल्द तलाक लेंगी Payal Malik? अपने बच्चों की खातिर लिया बड़ा फैसला

Payal Malik divorce Armaan Malik: पायल मलिक जब से बिग बॉस के घर से आईं हैं वह ट्रोल करने वालों को पलटकर जवाब दे रही हैं। लेकीन अब लगता है उनका सब्र का बांध टूट चुका है। खबर आ रही है कि पायल ने अरमान मलिक से तलाक लेने का फ़ैसला लिया है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Image

Payal Malik divorce Armaan Malik

Payal Malik divorce Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार जिस कन्टेस्टन्ट ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वह हैं यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दो बीवियाँ पायल मलिक और कृतिका मलिक। यह तीनों जब से शो में आए हैं दर्शकों के निशाने पर बने हुए हैं। जहां कुछ लोग इन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग अरमान मलिक की दो शादियों को सपोर्ट भी कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले नॉमिनेट होने के बाद पायल मलिक घर से बेघर हो गईं थीं और उसके बाद अरमान के साथ उनकी दूसरी बीवी कृतिका बचीं थीं। हालांकि जब से पायल बाहर आई हैं वह ट्रोल करने वालों को पलटकर जवाब दे रही हैं। लेकीनअब लगता है उनका सब्र का बांध टूट चुका है। खबर आ रही है कि पायल ने अरमान मलिक से तलाक लेने का फ़ैसला लिया है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

द खबरी ने अपने इंस्टाग्राम अपर एक पोस्ट साझा की है जिसमें लिखा है "पायल मलिक ने अपने पति अरमान मलिक से तलाक लेने जा रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं इस ड्रामे और नफरत से तंग आ चुकी हूं। जब तक यह मेरे बारे में था, मैं ठीक थी, लेकिन अब नफरत मेरे बच्चों के बारे में आ रही है। यह बहुत चौंकाने वाला और घिनौना है।

पायल ने आगे कहा "मैंने इसी कारण से अरमान से अलग होने का फैसला किया है। वह कृतिका के साथ रह सकता है जबकि मैं बच्चों की देखभाल करूंगी। पायल ने बाद में कहा, "मुझे पता है कि गोलू ज़ैद के बिना नहीं रहेगी, इसलिए वह उसे रख ले और मैं अपने तीन बच्चों के साथ चली जाऊंगी। लोग उसकी बहुविवाहिता से खुश नहीं हैं और अब नफरत बर्दाश्त नहीं कर सकते। यह मुझे बहुत परेशान कर रहा है।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article