Bigg Boss OTT 3 Exclusive: Payal Malik ने ठहराया इस कंटेस्टेंट को एलिमिनेशन का जिम्मेदार, जमाने के सामने निकाला गुस्सा

Bigg Boss OTT Exclusive: बिग बॉस ओटीटी 3 में पिछले हफ्ते घर से बेघर हुईं पायल मलिक ने टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत की है। उन्होंने शो के इस एक कंटेस्टेंट को अपनी नॉमिनेशन का जिम्मेदार ठहराया है, जानिए नाम इस कहा रिपोर्ट में।

Bigg Boss OTT Exclusive: अनिल कपूर का मोस्ट कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट शो में चार चांद लगा रहे हैं। पिछले हफ्ते शो से पायल मलिक घर से बेघर हुईं जिसके चलते उन्हे अपने घर वापिसे लौटना पड़ा। पायल शो में अपने पति अरमान और सौतन कृतिका संग घर में आईं थी। अब उन्होंने घर से एलिमिनेट होकर बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट को अपने एलमिनेशन का कसूरवार ठहराया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए कौन है वो शख्स।

Bigg Boss OTT 3 Exclusive:

पायल मलिक (Payal Malik) बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के घर से अपने जल्दी बाहर होने से काफी निराश हैं। उनका मानना है कि नेजी की वजह से ही वह शो से बाहर हुईं। हमसे खुलकर बातचीत करते हुए पायल ने उनके पति को निशाना बनाने के लिए दीपक चौरसिया पर भी गुस्सा किया। यूट्यूबर ने कहा कि यह सब नेजी की गलती है अगर वो मुझे नॉमिनेट ही नहीं करता तो मैं अभी भी गेम में होती।

End of Feed