वेब सीरीज

इस्लाम धर्म अपनाकर Armaan Malik ने रचाई दूसरी शादी? अब Payal Malik ने खोला घर के अंदर राज

Payal Malik Dismisses Armaan Converting Islam: अरमान मलिक को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने दो शादियाँ करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया है। हालांकि अब घर से बेघर होने के बाद पायल मलिक ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Payal Malik Dismisses Armaan Converting Islam

Payal Malik Dismisses Armaan Converting Islam: अनिल कपूर का शो बिग बॉस ओटीटी 3 शुरू से दर्शकों को इंप्रेस करने में लगा हुआ है। घर के अंदर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच बहस और जुबानी जंग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अब जिस कन्टेस्टन्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है वह हैं अरमान मलिक और उनकी दो पत्नियाँ पायल मलिक-कृतिका मलिक। हाल ही में वीकेंड के वार पर हमने देखा पायल मलिक घर से बेघर हो चुकी हैं। यूं तो अरमान मलिक को लेकर पहले भी कई बातें उठ चुकी हैं। अब खबर आ रही है कि उन्होंने दो शादियाँ करने के लिए इस्लाम धर्मा अपनाया था। लेकिन घर से बेघर होने के बद पायल मलिक ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए देखते हैं।

बता दें कि पायल मलिक ने अपने पति के बहुवविवाह का समर्थन किया है। उसने कहा "यह हमारी पर्सनल ज़िंदगी है और हम जैसे इसे जीना चाहते हैं जी सकते हैं।" अब अरमान को लेकर खबर आ रही थी कि उन्होंने दो शादियाँ करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाया था। हालांकि पायल मलिक ने इसको खारिज किया है। पायल ने कहा "या सच नहीं है, उन्होंने इस्लाम धर्म नहीं अपनाया है।" वह एक जाट परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पायल ने यह भी बताया की उसकी शादी से पहली अरमान की पहली बीवी से उनकाअ तलाक हो चुका था।

इस बीच बता दें कि बिग बॉस कर घर से बेघर होने के लिए 6 कन्टेस्टन्ट नॉमिनेटिड हैं। जिसमें शिवानी कुमारी, चंद्रिका दीक्षित, पोलोमी दास, विशाल पांडे, नाजी, और मुनिशा। अब देखना यह है कि कौन इस बार घर से बेघर होगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article