वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 से निकलने के बाद Payal Malik का बदला रुख, पति और सौतन को लेकर कही ये बात

Payal Malik Interview after eviction: बता दें कि वह अपने पति अरमान मलिक और सह-पत्नी कृतिका मलिक के साथ शो में आई थीं। अब शो से निकलने के बाद पायल मलिक ने अपने पति औ सौतन को लेकर ये बातें कहीं हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Payal Malik Interview after eviction

Payal Malik Interview after eviction: बिग बॉस ओटीटी 3 जब से शुरू हुआ है यह तभी से दर्शकों को प्रभावित करने में लगा है। शो को प्रीमियर हुए एक ज=हफ्ता हो चुका है और अनिल कपूर के साथ हमने पहला वीकेंड का वार भी देखा। जहां उन्होंने सभी घरवालों की क्लास लगाई। वीकेंड के वार पर भी पायल मलिक को प्रशंसकों से कम वोट मिलने के कारण उन्हें घर से बाहर होना पड़ा। शो में पायल मलिक ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बावजूद वह शो से बाहर हो गईं। बता दें कि वह अपने पति अरमान मलिक और सह-पत्नी कृतिका मलिक के साथ शो में आई थीं। अब शो से निकलने के बाद पायल मलिक ने अपने पति औ सौतन को लेकर ये बातें कहीं हैं। आइए इस रिपोर्ट में देखते हैं।

पायल मलिक से शो से बाहर हो गई हैं और अब उनके पति अरमान और कृतिका घर में हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या इससे उन्हें परेशानी है, तो उन्होंने जवाब दिया, "इससे मुझे ज़रा भी परेशानी नहीं है। असल में, मैं उन्हें बाहर से सपोर्ट करूंगी। चूंकि हम तीनों एक साथ घर के अंदर थे, इसलिए बाहर से ज़्यादा सपोर्ट नहीं मिला, लेकिन अब जब मैं शो से बाहर हूं, तो मैं उन्हें बाहर से सपोर्ट करूंगी। मुझे पूरा यकीन है कि उनमें से कोई एक टॉप 5 में ज़रूर पहुंचेगा।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या नेशनल टेलीविजन पर अरमान मलिक और कृतिका मलिक की नजदीकियों से उन पर कोई असर पड़ेगा, तो पायल मलिक ने जवाब दिया, "इससे मुझ पर असर क्यों पड़ेगा? मैं इसे बार-बार बोलना पसंद नहीं करती, लेकिन लोग हमें एक तिकड़ी के रूप में देख सकते हैं, लेकिन हम तीन लोग नहीं हैं, हम एक हैं। पायल, अरमान और कृतिका एक हैं।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article