Bigg Boss OTT 3 Official Contestants List: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के आधिकारिक कंटेस्टेंट्स की लिस्ट अब सामने आने लगी है। शो का प्रीमियल 21 जून से शुरू होने वाला है, इससे पहले अब जियो सिनेमा ने अपने आधिकारिक पेज पर कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले तो इस साल की सोशल मीडिया की सबसे बड़ी इन्फ्लुएंसर्स में से एक बड़ा पाव गर्ल की एंट्री पक्की हो गई है। शो से उनके एंट्रो का प्रोमो भी अब सामने आ गया है। जिसमें वह एक नॉर्मल वड़ा पाव बेचने वाली लड़की से एक फेमल इन्फ्लुएंसर बनने तक के सफर के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। मेकर्स ने अपने आधिकारिक पेज पर भी चंद्रिका दीक्षित की एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि वह घर के अंदर मौजूद हैं।
Bigg Boss OTT 3 Confirm Contestants List
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: सलमान खान को रिप्लेस करने पर बोले अनिल कपूर, कहा- 'भाईजान की जगह कोई नहीं ले सकता..'
सलमान खान इस बार के सीजन में नजर नहीं आने वाले हैं। वहीं अब उनकी जगह एक्टर अनिल कपूर ने ले ली है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रहा है। जियो सिनेमा पर बिग बॉस ओटीटी 3 को 21 जून को लॉन्च किया जाएगा जिसमें तमाम टीवी से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नजर आने वाले हैं। यहां इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
