वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: सलमान खान को रिप्लेस करने पर बोले अनिल कपूर, कहा- 'भाईजान की जगह कोई नहीं ले सकता..'

Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 अब जल्द ही शुरू होने वाला है। शो 21 जून से जियो सिनेमा पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें तमाम टीवी से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नजर आने वाले हैं। इस बीच मेकर्स ने शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस ऑर्गेनाइज की है।

Image

Bigg Boss OTT 3 Anil Kapoor Reacts on Replacing Salman Khan

Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 अब 21 जून से शुरू होने वाला है। इस बार का सीजन बीते पीछले सभी सीजन से काफी अलग होने वाला है। शो से सलमान खान को अलविदा कह दिया गया है, वहीं अब उनकी जगह एक्टर अनिल कपूर ने ले ली है। जब से अनिल कपूर ने आधिकारिक तौर पर शो से सलमान खान को रिप्लेस किया है, तब ही से सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। लोगों को इस बात की काफी उत्सुकता है कि आखिर अनिल कपूर इस शो को कैसे होस्ट करेंगे। जियो सिनेमा पर बिग बॉस ओटीटी 3 को लॉन्च किया जाएगा जिसमें तमाम टीवी से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नजर आने वाले हैं। इस बीच मेकर्स ने शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस ऑर्गेनाइज की है।

जिसे कॉमेडियन और बिग बॉस 17 विजेता मुनव्वर फारूकी ने होस्ट किया है। इस बीच उन्होंने शो में सलमान खान को रिप्लेस करने को लेकर भी अनिल कपूर से सवाल किया है। इसके अलावा अनिल कपूर ट्रोलिंग पर भी बोलते हुए नजर आए। यहां एक नजर डालते हैं।

सलमान खान को रिप्लेस करने पर बोले अनिल कपूर

सलमान खान को रिप्लेस करने को लेकर पूछे गए सवाल पर अनिल कपूर ने कहा, 'सलमान खान को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है, यह चीज सोचना भी सही नहीं है। हालांकि मैं एक अलग अंदाज लाने की कोशिश करूंगा।'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'जब मुझे यह ऑफर हुआ तो मैं काफी हैरान था। हालांकि मेरा परिवार काफी एक्साइटेड है। मेरी वाइफ ने मुझे प्रेरणा दी है, उनका मानना है कि वह जैसे पूरा घर संभालती हैं वैसे ही मुझे भी यह बिग बॉस का घर संभालना होगा।

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 के इस इवेंट में मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव भी एक साथ नजर आए हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article