Bigg Boss OTT 3: इस पंजाबी सिंगर का इस्तेमाल कर 'वड़ा पाव गर्ल' ने कमाई शोहरत! एंट्री से पहले खुला चिट्ठा

Punjabi Singer Vicky Thakur Slams Bigg Boss OTT 3 Chandrika Dixit: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कदम रखने जा रहीं चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर से विवादों में घिर गई हैं। दरअसल, पंजाबी सिंगर विक्की ठाकुर ने उन्हें लेकर आरोप लगाया है कि चंद्रिका दीक्षित ने उनका इस्तेमाल किया था।

Punjabi Singer Vicky Thakur Slams Bigg Boss OTT 3 Chandrika Dixit: जियो सिनेमा प्रीमियम पर दस्तक देने जा रहे 'बिग बॉस ओटीटी' के सीजन 3 का आगाज होने में कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के लिए कई सितारों के नाम पर मुहर लग चुकी है। इसमें दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित भी शामिल हैं। उनका नाता अभी तक कई विवादों से रहा है। वहीं 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री से पहले 'वड़ा पाव' गर्ल एक और विवाद में घिर गई हैं। दरअसल, पंजाबी सिंगर विक्की ठाकुर ने चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) पर उनका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

'वड़ा पाव गर्ल' पर फूटा विक्की ठाकुर का गुस्सा

End of Feed