Neeraj Goyat in Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में अब कंटेस्टेंटस के नाम की लिस्ट कन्फर्म होती जा रही है। शो में कई मशहूर सितारों की एंट्री की खबर पक्की हो चुकी है। इस बीच अब एक और कंटेस्टेंट का नाम शामिल हो गया है। भारत के सबसे होनहार मुक्केबाज और डब्ल्यूबीसी एशिया टाइटल होल्डर नीरज गोयत को बिग बॉस ओटीटी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। वर्ल्डवाइड बॉक्सिंग में एक फेमस व्यक्ति होने के कारण नीरज अपने दर्शकों को सरप्राइज देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं और उन्होंने फरहान अख्तर जैसी मशहूर हस्तियों को तूफान जैसी फिल्मों में मुक्केबाजी सिखाने का भी काम किया है। उसी फिल्म में, नीरज की भी एक छोटी सी भूमिका थी। आइए अब इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
हरियाणा के मुक्केबाज, जिन्होंने भारतीय मार्शल आर्ट जर्नी के इतिहास में अपने रोमांचक कारनामों के लिए पहचान हासिल की है। वह बिग बॉस ओटीटी 3 में छाने के लिए एंट्री मारने वाले हैं।
कौन हैं बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट नीरज गोयत
भारत के करनाल राज्य के छोटे से गांव बेगमपुर में पले-बढ़े नीरज गोयत को 2006 में मुक्केबाजी से प्यार हो गया। 2008 के यूथ नेशनल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने के बाद, उन्होंने अपने टैलेंट के कारण बहुत जल्दी पहचान हासिल कर ली। गोयत का करियर मजबूत होता गया क्योंकि वह तीन डब्ल्यूबीसी एशिया खिताब जीतने के बाद 2015, 2016 और 2017 में डब्ल्यूबीसी विश्व रैंकिंग में स्थान पाने वाले भारत के पहले मुक्केबाज बन गए।
उनकी उपलब्धियों के कारण, डब्ल्यूबीसी एशिया ने उन्हें भारतीय मुक्केबाजी में 2017 का मानद बॉक्सर ऑफ द ईयर भी हासिल हुआ। अब नीयत को बिग बॉस में देखने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
