Bigg Boss OTT 3 में इस कंटेस्टेंट की एंट्री पर लगी मुहर, अनिल कपूर के शो में बजाएगा बाकी कंटेस्टेंट्स की बैंड

Neeraj Goyat in Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत आज 21 जून 2024 से होने वाली है। शो में कई मशहूर सितारों की एंट्री की खबर पक्की हो चुकी है। इस बीच अब एक और कंटेस्टेंट का नाम शामिल हो गया है। आइए यहां नजर डालते हैं।

Neeraj Goyat in Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में अब कंटेस्टेंटस के नाम की लिस्ट कन्फर्म होती जा रही है। शो में कई मशहूर सितारों की एंट्री की खबर पक्की हो चुकी है। इस बीच अब एक और कंटेस्टेंट का नाम शामिल हो गया है। भारत के सबसे होनहार मुक्केबाज और डब्ल्यूबीसी एशिया टाइटल होल्डर नीरज गोयत को बिग बॉस ओटीटी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। वर्ल्डवाइड बॉक्सिंग में एक फेमस व्यक्ति होने के कारण नीरज अपने दर्शकों को सरप्राइज देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं और उन्होंने फरहान अख्तर जैसी मशहूर हस्तियों को तूफान जैसी फिल्मों में मुक्केबाजी सिखाने का भी काम किया है। उसी फिल्म में, नीरज की भी एक छोटी सी भूमिका थी। आइए अब इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Neeraj Goyat in Bigg Boss OTT 3

हरियाणा के मुक्केबाज, जिन्होंने भारतीय मार्शल आर्ट जर्नी के इतिहास में अपने रोमांचक कारनामों के लिए पहचान हासिल की है। वह बिग बॉस ओटीटी 3 में छाने के लिए एंट्री मारने वाले हैं।

End of Feed