Armaan Malik की दूसरी पत्नी कृतिका ने उड़ाया विशाल पांडे का मजाक, भड़के लोगों ने लगाई क्लास

Bigg Boss Ott 3: अरमान मलिक ने विशाल पांडे पर वीकेंड का वार पर हाथ उठाया था। अब एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका विशाल का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रही हैं। कृतिका को इस वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Bigg Boss Ott 3: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड हुआ। वीकेंड का वार पर शो पर अरमान मलिक (Armaan Malik) की पहली पत्नी पायल आई थीं। पायल ने बाकी घरवालों के सामने विशाल पांडे (Vishal Pandey) पर आरोप लगाया कि उन्होंने कृतिका को लेकर गलत बताए कही है। विशाल ने ये बात लोकेश कटारिया को कहा था। इसके बाद अनिल घरवालों के सामने लवकेश से पूछते हैं कि विशाल ने क्या कहा था। लवकेश ने बताया कि विशाल ने कहा था कि कृतिका भाभी मुझे अच्छी लगती है। अनिल ने कहा अगर अच्छी लगती थी कान में क्यों कहा आपने। विशाल ने सबके सामने कहा कि उन्होंने गलत नियत से कुछ भी नहीं कहा। इसके बाद बाद अरमान और विशाल के बीच में झगड़ा होता है।

अरमान गुस्से में विशाल को थप्पड़ मार देते हैं। विशाल को थप्पड़ पड़ने के बाद बिग बॉस अरमान के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेते है। इधर घर के लाइव फीड में दिखाया गया कृतिका विशाल का मजाक उड़ाती है। वो अरमान, साई केतन और बाकी लोगों के सामने विशाल की एक्टिंग करके दिखाती हैं।

End of Feed