Zaheer Iqbal Shared Throwback Photo With Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) शादी के बाद से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कपल अपने इंस्टाग्राम पर लगातार प्यार भरी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। कपल अपने प्यार भरे पलों को खुलकर एन्जॉय कर रहा है। सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे के पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे है। जहीर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। फोटो में जहीर और सोनाक्षी एक-दूसरे की आंखों में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। जहीर ने इस फोटो के साथ प्यार भरा कैप्शन भी लिखा। है। कपल की ये फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
जहीर ने पत्नी सोनाक्षी के साथ 7 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए जहीर ने कैप्शन लिखा है, ये दिन.. ये पल और ये एहसास। मैं जानता था कि ये हमेशा के लिए है। जहीर के पोस्ट पर सोनाक्षी ने भी अपना रिेएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, मेरी जान, अभी भी एक-दूसरे के लिए गाना गा रहे हैं। ये कभी खत्म ना हो।
जहीर ने सोनाक्षी संग शेयर की 7 साल पुरानी फोटो
सोनाक्षी और जहीर पिछले 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 23 जून को कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच में शादी के बंधन में बंध गए। कपल की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। कपल ने कोर्ट मैरिज की थी। एक्ट्रेस ने शादी के बाद ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी दी थी। कपल के रिस्पेशन में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी की फिल्म काकुड़ा जी5 पर रिलीज होने वाली है।
