वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक को धक्के मारकर घर से निकलते देखना चाहते हैं Ajaz Khan, बोले- 'मेरी बारी में तो तुमने..'

Ajaz Khan in Favour of Vishal Pandey : एजाज खान ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। विशाल पांडे का फेवर लेते हुए एजाज ने कहा है कि जब मैंने अली को मारा था तब तो मुझे झटके से निकाल दिया था.....

Image

Ajaz Khan in Favour of Vishal Pandey

Ajaz Khan in Favour of Vishal Pandey : फैंस का पसंदीदा शो बिग बॉस ( Bigg Boss OTT 3) अब ओटीटी पर धूम मचा रहा है। शो का यह तीसरा सीजन है जिसमें एक के बाद एक हंगामा देखने को मिल रहा है। वहीं हाल ही में शो में अरमान मलिक( Armaan Malik) और विशाल पांडे( Vishal Pandey) के बीच लड़ाई हुई है। जिसने सोशल मीडिया को दो गुटों में बाँट दिया है, कल जब अरमान मलिक ने विशाल पांडे को थप्पड़ मार तो सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा हो गया। अब एक्टर और एक्स बिग बॉस कंनटेस्टेंट एजाज खान ( Ajaz Khan) ने विशाल के फेवर में अपनी बात रखी है आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा

एजाज खान ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। विशाल पांडे का फेवर लेते हुए एजाज ने कहा है कि जब मैंने अली को मारा था तब तो मुझे झटके से निकाल दिया था। अब बिग बॉस अरमान का फ़ेवर ले रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि विशाल ने केवल यही कहा था भाभी सुंदर लग रही है, अगर तुम अपनी बीवी के साथ शो में आ रहे हो तो उसकी तारीफ तो की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि बेचारे बच्चे को थप्पड़ मार दिया। एजाज ने वीडियो अपलोड करते हुए लिखा है -कोई बात नहीं आप बच्चे पर तो हाथ नहीं उठा सकते और इस घर में तो बिल्कुल भी नहीं। और बिग बॉस आप बिग लॉस हो रहे हो अब क्या अंदर फायरिंग होने का वेट कर रहे हो.

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article