Bigg Boss Ott 3: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड हुआ। वीकेंड का वार पर शो पर अरमान मलिक (Armaan Malik) की पहली पत्नी पायल आई थीं। पायल ने बाकी घरवालों के सामने विशाल पांडे (Vishal Pandey) पर आरोप लगाया कि उन्होंने कृतिका को लेकर गलत बताए कही है। विशाल ने ये बात लोकेश कटारिया को कहा था। इसके बाद अनिल घरवालों के सामने लवकेश से पूछते हैं कि विशाल ने क्या कहा था। लवकेश ने बताया कि विशाल ने कहा था कि कृतिका भाभी मुझे अच्छी लगती है। अनिल ने कहा अगर अच्छी लगती थी कान में क्यों कहा आपने। विशाल ने सबके सामने कहा कि उन्होंने गलत नियत से कुछ भी नहीं कहा। इसके बाद बाद अरमान और विशाल के बीच में झगड़ा होता है।
अरमान गुस्से में विशाल को थप्पड़ मार देते हैं। विशाल को थप्पड़ पड़ने के बाद बिग बॉस अरमान के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेते है। इधर घर के लाइव फीड में दिखाया गया कृतिका विशाल का मजाक उड़ाती है। वो अरमान, साई केतन और बाकी लोगों के सामने विशाल की एक्टिंग करके दिखाती हैं।
कृतिका ने उड़ाया विशाल का मजाक
कृतिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स कृतिका को इंटरनेट पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अरमान और विशाल की लड़ाई पर सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। सेलेब्स का कहना है कि विशाल की कोई गलती नहीं थी। उन्होंने उस तरह से उस बात को नहीं कहा था। वहीं, अरमान के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसे लेकर लोग मेकर्स पर सवाल उठा रहे हैं। बिग बॉस के घर में फिजिक्ल वायलेंस करना अहम नियम को तोड़ना है।
