वेब सीरीज

BB OTT 3: खुद को Sidharth Shukla जैसा बताने पर लताड़े गए Armaan Malik, लोग बोले- नाखून बराबर भी नहीं हो

Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Trolls As He Compare Himself with Sidharth Shukla: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अपनी दोनों पत्नियों के साथ आए अरमान मलिक इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने खुद की तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से की, जिसके बाद यूट्यूबर अब बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

Image

खुद को सिद्धार्थ शुक्ला जैसा बताने पर ट्रोल हुए अरमान मलिक

Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Trolls As He Compare Himself with Sidharth Shukla: ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने वाला शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। शो का हर एक कंटेस्टेंट किसी न किसी कारण आए दिन सुर्खियां बटोरता है। हालांकि कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं, जो 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आ रहे हैं। इस लिस्ट में अरमान मलिक का नाम भी शामिल है, जिन्हें दोनों पत्नियों के साथ शो में कदम रखने के लिए खूब ट्रोल किया जा रहा है। वहीं 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अरमान मलिक ने खुद की तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से की। लेकिन इस बात के लिए सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस ने उन्हें लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में खुद को सिद्धार्थ शुक्ला जैसा बताते हुए अरमान मलिक (Armaan Malik) ने कहा, "बिग बॉस के पिछले सीजन से, मेरी पर्सनालिटी सिद्धार्थ शुक्ला से बहुत मिलती है। वो ऐसे कंटेस्टेंट रहे हैं जिनसे मेरा व्यक्तित्व जुड़ा-जुड़ा महसूस करता है। मुझे ये लगता भी है कि हम लोग कई मायनों में एक जैसे हैं। वह ऐसे इंसान थे जो अपने आप में रहते थे और शांत रहते थे अगर उन्हें उकसाया न जाए तो। मुझे भी ऐसा ही लगता है। वह ऐसे सदस्य रहे हैं जिनका सफर मैंने देखा है और उनके साथ लगाव महसूस किया है।"

लेकिन 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के अरमान मलिक (Armaan Malik) की ये बात लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। एक यूजर ने अरमान मलिक पर तंज कसते हुए लिखा, "पैर की धूल भी नहीं हैं आप सिद्धार्थ के।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "सपने क्यों देख रहा है भाई।" तीसरे यूजर ने लिखा, "तुम सिद्धार्थ शुक्ला के नाखून बराबर भी नहीं हो।" चौथे यूजर ने लिखा, "वो खुद के दम पर आया था और विजेता भी बना। तू अपनी दोनों बीवियों के दम पर आया है। खुद की तुलना उससे नहीं करना।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article