BB OTT 3: मुनव्वर फारुकी पर फूटा Armaan Malik का गुस्सा, पोल खोलते हुए कहा "खुद की ज़िंदगी में के बारे में क्या...."

Bigg Boss OTT 3: Armaan Malik Slam Munawar Faruqui: बिग बॉस ओटीटी 3 में दो पत्नियों के साथ एंट्री लेकर आए अरमान मालिक से मुनव्वर फारुकी ने कुछ सवाल-जवाब किए थे। हालांकि वो अरमान को पसंद नहीं आया और अब उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Slam Munawar Faruqui: बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में अब केवल कुछ घंटे बचे हैं। अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया। अब इसके फिनाले के बाद सभी को अपना इस सीजन का विजेता मिल जाएगा। अब बीते एपिसोड में हमने देखा था कि बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी ने घर में प्रवेश किया था। इसी एपिसोड में, स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने अरमान से काफी निजी सवाल-जवाब किए थे। अब अरमान को मुनव्वर की बातें पसंद नहीं आई जिसमें बाद उन्होंने अपना गुस्सा और नाराजगी व्यक्त करते में ज्यादा देर नहीं की। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss OTT 3 Armaan Malik Slam Munawar Faruqui

मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के बिग बॉस हाउस से बाहर निकलने के बाद अरमान मलिक उनसे नाराज़ नज़र आए। उन्होंने रणवीर शौरी और कृतिका मलिक के सामने स्टैंडअप कॉमेडियन के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि कैसे मुनव्वर के निजी रिश्तों और पिछले कनेक्शन के चलते बिग बॉस 17 के दौरान वह सुर्खियों में आ गए थे। उन्होंने बिग बॉस 17 में आयशा खान की मौजूदगी की भी चर्चा की और बताया कि कैसे उन्होंने मुनव्वर की पोल पट्टी खोली थी। अरमान ने कहा, "मुनव्वर मेरी ज़िंदगी के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन उनके बारे में क्या? यहाँ, वे मेरी ज़िंदगी के बारे में बात कर रहे हैं और सीज़न 17 में उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड ने शो में आकर उनका पर्दाफाश किया।

End of Feed