वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: जीतने वाले के हाथ लगेगा तिजोरी भरकर पैसा, जानें कब और कहां देख सकते हैं शो का फिनाले

Bigg Boss OTT 3 When And Where To Watch Finale: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के फिनाले में अब कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। शो का विनर जानने के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं। बता दें कि कुल पांच कंटेस्टेंट्स इस बार 'बिग बॉस ओटीटी 3' के फाइनलिस्ट बने हैं।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3': कब और कहां देख सकते हैं फिनाले?

Bigg Boss OTT 3 When And Where To Watch Finale: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। इसके फिनाले में अब एक ही दिन बाकी रह गया है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में पांच कंटेस्टेंट्स फिनाले में पहुंचे हैं, जिनके बीच अभी ट्रॉफी की जंग होनी बाकी है। फिनाले की एक्साइटमेंट में लोगों को ये भी जानना होता है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के विजेता को कितनी प्राइज मनी मिलेगी, साथ ही इसे कब और कहां देखा जा सकता है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 'बिग बॉस ओटीट 3' के फिनाले की एक-एक जानकारी देंगे।

कब और कहां देख सकते हैं 'बिग बॉस ओटीटी 3' का फिनाले

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) का फिनाले 2 अगस्त को होगा। प्रोग्रामिंग बदलाव के कारण मेकर्स ने फिनाले वीकेंड की जगह शुक्रवार को रखा है। दर्शक इसे जियो सिनेमा प्रीमियम पर देख सकते हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' का फिनाले रात के 9:00 बजे से शुरू होगा।

कौन हैं 'बिग बॉस ओटीटी 3' के फाइनलिस्ट

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) को अपने पांच फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। वे कोई और नहीं बल्कि सना मकबूल, रणवीर शौरी, नेजी, साई केतन राव और कृतिका मलिक हैं। हालांकि इन फाइनलिस्ट से दर्शक जरा भी खुश नहीं हैं।

क्या है 'बिग बॉस ओटीटी 3' की प्राइज मनी

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) की ट्रॉफी जो भी उठाएगा, उसे ट्रॉफी के साथ-साथ अच्छी खासी मोटी रकम भी मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि विजेता को कुल 25 लाख रुपये मिलेंगे। प्राइज मनी को लेकर भी कंटेस्टेंट्स ने अभी से अपने ख्वाब सजाने शुरू कर दिये हैं।

ये सितारे दे सकते हैं 'बिग बॉस ओटीटी 3' फिनाले में दस्तक

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के फिनाले में चार चांद लगाने के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स की भी एंट्री हो सकती है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अपनी मूवी "स्त्री 2' के प्रमोशन के लिए शो का हिस्सा बन सकते हैं।

1 बजे बंद हो जाएगी वोटिंग लाइंस

'बिग बॉस ओटीटी 3' में दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को जिताने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। वोट्स के आधारत पर शो का विजेता चुना जाएगा, ऐसे में दर्शक कंटेस्टेंट्स को खूब वोट भी दे रहे हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि आज दोपहर 1 बजे के बाद वोटिंग लाइंस बंद कर दी जाएंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article