Bigg Boss Ott 3: मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इस हफ्ते वीकेंड पर ऑनएयर होने वाला है। कल यानी 21 जून को ये शो जिओ सिनेमा प्रीमियर पर टेलीकास्ट होगा। शो के इस बार के कंटेस्टेंट्स के बारे में जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल कपूर के शो में अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी शामिल होने वाली हैं। जॉर्जिया ने अब खुद इन अटकलों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जॉर्जिया ने बयान जारी किया है। एक्ट्रेस मॉडल ने बताया है कि वो इस शो को हिस्सा नहीं बनेंगी। एक्ट्रेस ने इस खबर को महज अफवाह बताया है।
जॉर्जिया से पहले बॉलीवुड की 90 के दशक की अभिनेत्री सोनम खान का नाम भी सामने आया था। सोनम ने ऋषि कपूर, अनिल समेत कई दिग्गज अभिनेताओं संग काम किया है। एक्ट्रेस ने बिग बॉस में जाने की अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि मैं अभी खुद अपनी बॉस हूं। सोनम ने शादी के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। फैंस एक्ट्रेस को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे।
कौन -कौन होंगे शो के कंटेस्टेंट्स
इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं। वेटरन एक्टर को नए अंदाज में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स ने शो की पहली कंटेस्टेंट वड़ा पाव फेम गर्ल चंद्रिका दीक्षित का नाम कंफर्म कर दिया है। इसके अलावा शो में यूट्यूबर मेक्सटर्न, एल्विश यादव के दोस्त लव कटारिया, साई केतन राव समेत कई नामों का खुलासा हुआ है। शो को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। बिग बॉस ओटीटी के पिछले दोनों सीजन काफी धमाकेदार रहे थे। शो का पिछला सीजन एल्विश यादव ने जीता था। एल्विश ट्रॉफी जीतने वाले पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट थे।
