Bigg Boss OTT 3 Anil Kapoor To Replace Salman Khan As Host: सलमान खान का चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी' अपने तीसरे सीजन के साथ जियो सिनेमा प्रीमियर पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' पहले जहां मई में रिलीज होने वाला था तो वहीं अब इसकी प्रीमियर डेट जून तक पहुंच गई है। अभी तक 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के लिए कई सितारों के भी नाम सामने आ चुके हैं। वहीं बीते दिन शो से जुड़ा प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ, जिसने लोगों की धड़कनें बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 की चमक बढ़ाने कदम रखेगा 'हीरामंडी' का ये सितारा, नाम जान होगी बेहद खुशी
दरअसल, बीते दिन आए 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के प्रोमो वीडियो में पिछले सीजन की कई क्लिप्स दिखाते हुए कहा गया, "ये वायरल मुमेंट सब भूल जाओगे। बिग बॉस ओटीटी का अगला सीजन देखकर बाकी सब भूल जाओगे। क्योंकि ये सीजन होगा एकदम खास, एकदम झक्कास।" 'बिग बॉस ओटीटी 3' की टैगलाइन में झक्कास शब्द आने के बाद अटकलें लगने लगीं कि इसमें होस्ट अनिल कपूर (Anil Kapoor) बनेंगे। हालांकि मेकर्स और खुद अनिल कपूर की ओर से मामले पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
मोटी फीस वसूलेंगे अनिल कपूर
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) होस्ट करने के लिए अनिल कपूर (Anil Kapoor) मोटी फीस भी वसूल करेंगे। जहां सलमान खान ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' को होस्ट करने के लिए 12 करोड़ रुपये चार्ज किये थे तो वहीं अनिल कपूर इस सीजन के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज कर सकते हैं। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
