वेब सीरीज

करीना कपूर की Crew बड़े पर्दे के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काटेगी गदर, इस दिन होगी रिलीज

  • Authored by: अभय
  • Updated May 22, 2024, 03:09 PM IST

Crew OTT Release Date Out: करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर रिलीज डेट भी सामने आ गई है। फिल्म को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

Image

Instagram

Crew OTT Release Date: बॉलीवुड की साल 2024 में एक के बाद फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई हैं। इस लिस्ट में करीना कपूर और तब्बू की लीड रोल वाली फिल्म 'क्रू' का नाम भी शामिल है। करीना कपूर की 'क्रू' ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म 'क्रू' ने खूब कमाई की थी। करीना कपूर और तब्बू की फिल्म 'क्रू' बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है। करीना कपूर की इस फिल्म 'क्रू' को ओटीटी पर रिलीज करने की सारी तैयारी पूरी कर ली है। तो चलिए जानते हैं करीना कपूर और तब्बू की फिल्म 'क्रू' कब और कहां रिलीज होने वाली है।

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'क्रू'

करीना कपूर, तब्बू और कृति की फिल्म 'क्रू' के रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर गदर काटने वाली है। फिल्म की ओटीटी रिलीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। इसी बीच करीना कपूर की फिल्म 'क्रू' की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर और तब्बू की फिल्म 'क्रू' 24 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। लेकिन अभी इसको लेकर अभी अधिकारिक ऐलान होना बाकी है। करीना कपूर और तब्बू की फिल्म 'क्रू' की ओटीटी रिलीज की खबर ने फैंस के फेस पर स्माइल ला दी है।

'क्रू' इस दिन बड़े पर्दे पर हुई थी रिलीज

करीना कपूर और तब्बू की ये फिल्म 'क्रू' 29 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करीना कपूर और तब्बू के अलावा कृति सेनन भी अहम रोल में नजर आई थी। इन एक्ट्रेसेस के अलावा कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ का फिल्म में छोटा मगर दमदार रोल था। फिल्म की कहानी से लेकर स्टार्स की एक्टिंग भी काफी पसंद की गई थी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article