वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 में सलमान खान की जगह लेंगे अनिल कपूर, मोटी फीस लेकर सीजन को बनाएंगे 'झक्कास'

Bigg Boss OTT 3 Anil Kapoor To Replace Salman Khan As Host: 'बिग बॉस ओटीटी 3' जून तक जियो सिनेमा प्रीमियर पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस शो का प्रोमो भी बीते दिन रिलीज हुआ, जिसने लोगों की धड़कनें बढ़ा दीं। लेकिन खबर है कि सलमान खान की जगह अनिल कपूर शो होस्ट करेंगे।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' में कदम रखेंगे अनिल कपूर

Bigg Boss OTT 3 Anil Kapoor To Replace Salman Khan As Host: सलमान खान का चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी' अपने तीसरे सीजन के साथ जियो सिनेमा प्रीमियर पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' पहले जहां मई में रिलीज होने वाला था तो वहीं अब इसकी प्रीमियर डेट जून तक पहुंच गई है। अभी तक 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के लिए कई सितारों के भी नाम सामने आ चुके हैं। वहीं बीते दिन शो से जुड़ा प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ, जिसने लोगों की धड़कनें बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करते नजर आएंगे।

दरअसल, बीते दिन आए 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के प्रोमो वीडियो में पिछले सीजन की कई क्लिप्स दिखाते हुए कहा गया, "ये वायरल मुमेंट सब भूल जाओगे। बिग बॉस ओटीटी का अगला सीजन देखकर बाकी सब भूल जाओगे। क्योंकि ये सीजन होगा एकदम खास, एकदम झक्कास।" 'बिग बॉस ओटीटी 3' की टैगलाइन में झक्कास शब्द आने के बाद अटकलें लगने लगीं कि इसमें होस्ट अनिल कपूर (Anil Kapoor) बनेंगे। हालांकि मेकर्स और खुद अनिल कपूर की ओर से मामले पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

मोटी फीस वसूलेंगे अनिल कपूर

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) होस्ट करने के लिए अनिल कपूर (Anil Kapoor) मोटी फीस भी वसूल करेंगे। जहां सलमान खान ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' को होस्ट करने के लिए 12 करोड़ रुपये चार्ज किये थे तो वहीं अनिल कपूर इस सीजन के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज कर सकते हैं। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article