Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 अब 21 जून से शुरू होने वाला है। इस बार का सीजन बीते पीछले सभी सीजन से काफी अलग होने वाला है। शो से सलमान खान को अलविदा कह दिया गया है, वहीं अब उनकी जगह एक्टर अनिल कपूर ने ले ली है। जब से अनिल कपूर ने आधिकारिक तौर पर शो से सलमान खान को रिप्लेस किया है, तब ही से सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। लोगों को इस बात की काफी उत्सुकता है कि आखिर अनिल कपूर इस शो को कैसे होस्ट करेंगे। जियो सिनेमा पर बिग बॉस ओटीटी 3 को लॉन्च किया जाएगा जिसमें तमाम टीवी से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नजर आने वाले हैं। इस बीच मेकर्स ने शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस ऑर्गेनाइज की है।
Bigg Boss OTT 3 Anil Kapoor Reacts on Replacing Salman Khan
जिसे कॉमेडियन और बिग बॉस 17 विजेता मुनव्वर फारूकी ने होस्ट किया है। इस बीच उन्होंने शो में सलमान खान को रिप्लेस करने को लेकर भी अनिल कपूर से सवाल किया है। इसके अलावा अनिल कपूर ट्रोलिंग पर भी बोलते हुए नजर आए। यहां एक नजर डालते हैं।
सलमान खान को रिप्लेस करने पर बोले अनिल कपूर
सलमान खान को रिप्लेस करने को लेकर पूछे गए सवाल पर अनिल कपूर ने कहा, 'सलमान खान को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है, यह चीज सोचना भी सही नहीं है। हालांकि मैं एक अलग अंदाज लाने की कोशिश करूंगा।'
इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'जब मुझे यह ऑफर हुआ तो मैं काफी हैरान था। हालांकि मेरा परिवार काफी एक्साइटेड है। मेरी वाइफ ने मुझे प्रेरणा दी है, उनका मानना है कि वह जैसे पूरा घर संभालती हैं वैसे ही मुझे भी यह बिग बॉस का घर संभालना होगा।
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 के इस इवेंट में मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव भी एक साथ नजर आए हैं।
