वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 में सबकी गेम बजाने एंट्री मारेगा ये सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, वाइल्ड कार्ड पलटेगा पासा

Bigg Boss OTT 3 Adnan Shaikh Ready To Enter As Wild Card Contestant: ओटीटी की दुनिया में धूम मचाने वाले 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि शो में जल्द ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अदनान शेख की एंट्री होने वाली है।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' में कदम रखेंगे अदनान शेख

Bigg Boss OTT 3 Adnan Shaikh Ready To Enter As Wild Card Contestant: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाया हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार और इनकी गेम अक्सर 'बिग बॉस ओटीटी 3' को सुर्खियों में ले आती है। अनिल कपूर के इस शो से अभी तक 4 कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट चुका है। वहीं अभी तक कई सितारों के नाम भी सामने आ चुके हैं, जिन्हें लेकर अटकलें लग रही थीं कि वे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में कदम रखेंगे। वहीं अब खबर आ रही है कि अनिल कपूर के 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री होने वाली है।

द खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में अदनान शेख (Adnan Shaikh) की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री होने वाली है। उनसे जुड़ी जानकारी देते हुए द खबरी ने अपने ट्वीट में लिखा, "एक्सक्लुसिव: अदनान शेख वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कदम रख रहे हैं।" बता दें कि अदनान शेख विकास गुप्ता के चर्चित रियलिटी शो 'एस ऑफ स्पेस' का भी हिस्सा रह चुके हैं। अदनान शेख की एंट्री से जहां उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है तो वहीं कुछ दर्शकों को ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही।

'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए अभी तक इन नामों ने भी बटोरी सुर्खियां

बता दें कि अदनान शेख (Adnan Shaikh) से पहले भी 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं। इसमें यू-ट्यूबर लक्ष्य चौधरी और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बृष्टि समद्दार शामिल हैं। वहीं अदनान शेख की एंट्री पर भी कुछ आधिकारिक रूप से नहीं कहा जा सकता है।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article