वेब सीरीज

BB OTT 3: विशाल को निशाना बनाना चंद्रिका को पड़ा भारी, नॉमिनेशन में एक-दूजे का खून पीने दौड़े कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss OTT 3 Nomination Task: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' से अभी तक 4 कंटेस्टेंट्स का पत्ता घर से कट चुका है। वहीं इस सप्ताह मिड वीक एविक्शन भी होने वाला था, लेकिन लवकेश कटारिया के कारण वो भी टल गया। हालांकि शो में फिर से नॉमिनेशन टास्क हुआ।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' में हुई नॉमिनेशन प्रक्रिया

Bigg Boss OTT 3 Nomination Task: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर खूब कब्जा किया है। लेकिन शो कुछ लोगों को पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ को बिल्कुल ही नहीं पसंद आ रहा। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में विशाल पांडे और अरमान मलिक के झगड़े के बाद तो इसके आलोचक और बढ़ गए हैं। इन सबसे इतर अभी तक 4 कंटेस्टेंट्स भी एलिमिनेट हो चुके हैं। हालांकि इस सप्ताह लवकेश कटारिया की बदौलत कंटेस्टेंट्स के सिर से मिड वीक एविक्शन का खतरा टल गया था। लेकिन एक बार फिर से बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स पर दुखों का पहाड़ गिरा दिया है। दरअसल, 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नॉमिनेशन टास्क हुआ है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूजे के खिलाफ नजर आए।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में नजर आया कि नॉमिनेशन के लिए कंटेस्टेंट्स को गार्डन एरिया में इकट्ठा किया जाता है। वहां जिस कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करना होता है, उसे कारण बताकर उसके गले में मेडल पहनाना होता है। ऐसे में चंद्रिका दीक्षित ने विशाल पांडे को नॉमिनेट किया और अपना कारण 'लड़कियों की इज्जत करना' बताया। वहीं शिवानी कुमारी ने कृतिका मलिक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये अपना फैसला खुद नहीं लेतीं। इनके पति इनका फैसला करते हैं। दूसरी ओर सना मकबूल ने दीपक चौरसिया को नॉमिनेट किया।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) का पलटवार करते हुए कृतिका मलिक ने भी उन्हें नॉमिनेट कर दिया और कहा कि इसकी बात भी ना हो, फिर भी ये बीच में बोलती रहेगी। वहीं दूसरी ओर विशाल पांडे ने भी चंद्रिका दीक्षित को करारा जवाब देते हुए कहा कि आप किसी के एक बयान से या एक गलती से उसका कैरेक्टर नहीं जज कर सकते हैं। मेरे साथ पहले वक्त बिताओ। आप मुझसे सफाई मांगने वाले कोई होते नहीं हो। हालांकि 'बिग बॉस ओटीटी 3' में ये देखना होगा कि कौन-कौन इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article