वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: Adnaan Shaikh को ले डूबा ओवरकॉन्फिडेंस! एंट्री के 4 दिन बाद ही होंगे बाहर

Bigg Boss OTT 3 Adnaan Shaikh To Be Thrown Out From Show: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में बीते दो दिन पहले अदनान शेख की एंट्री हुई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्हें बाहर निकाला जा सकता है।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' से बाहर होंगे अदनान शेख

Bigg Boss OTT 3 Adnaan Shaikh To Be Thrown Out From Show: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे की गेम पर फुलस्टॉप लगाने और खुद आगे बढ़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में पिछले सप्ताह पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अदनान शेख (Adnaan Shaikh) ने बतौर वाइल्ड कार्ड शो में कदम रखा। वह बहुत ही बेबाक अंदाज में 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) का हिस्सा बने थे। लेकिन अब उनका घर में ज्यादा दिन रहना मुश्किल लग रहा है। माना जा रहा है कि उन्हें चार दिन में ही बिग बॉस घर से बाहर कर देंगे।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) लाइव फीड के मुताबिक, अदनान शेख (Adnaan Shaikh) लगातार बाहर की जानकारी घरवालों को दे रहे थे। ऐसे में बिग बॉस ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा। 'बिग बॉस' ने अदनान शेख पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें घर में नहीं होना चाहिए, वे उनकी जगह घर में न्यूजपेपर रख सकते हैं। हालांकि मेकर्स ने उन्हें न निकालते हुए उन्हें आखिरी चेतावनी दी। यहां तक कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' में बिग बॉस ने बीते दिन हुई नॉमिनेशन के प्रक्रिया को भी रद्द कर दिया और केवल अदनान शेख को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया।

अदनान शेख को बिग बॉस ने बनाया बाहरवाला

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में इस बार बिग बॉस ने किसी एक नहीं बल्कि तीन कंटेस्टेंट्स को बाहरवाला बनाया है। इसमें अदनान शेख (Adnaan Shaikh) , रणवीर शौरी और लव कटारिया शामिल हैं। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस अदनान शेख को बाहर करते हैं या नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article