Bigg Boss OTT 3: Adnaan Shaikh पर दर्ज हुई एफआईआर पर दोस्त Vishal Pandey ने दिया रिएक्शन, बताया मामले का सच

  • Authored by: Agency
  • Updated Oct 1, 2024, 12:01 PM IST

Vishal Pandey Reaction On Adnaan Shaikh FIR: हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के कंटेस्टेंट रह चुके अदनान शेख की बहन ने उनपर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की है। अब इस पर खुद अदनान के अजीज दोस्त विशाल पांडे ने अपना रिएक्शन देते हुए मामले की सच्चाई बताई है।

Vishal Pandey Reaction Adnaan Shaikh FIR: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के एक्स कंटेस्टेंट अदनान शेख की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। कल सोशल मीडिया पर एक विडीई वायरल हुआ जिसमें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की बहन ने उनपर मारपीट और शरीरिक उत्पीड़न का शिकायत मुंबई पुलिस में दर्ज कराई है। ऐसे में इस मामले में अदनान पर एफआईआर हो चुकी है जिसके चलते अब वह सुर्खियों में बने हुए है। इस पूरा मामले पर अब अदनान के दोस्त विशाल पांडे ने अपना रिएक्शन दिया है जो उनके साथ बिग बॉस के घर में नजर आ चुके हैं।

Vishal Pandey Reaction On Adnaan Shaikh FIR

एक मीडिया पोर्टल ने अदनान शेख (Adnaan Shaikh) पर हुई एफआईआर मामले पर बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के कंटेस्टेंट रह चुके विशाल पांडे (Vishal Pandey) से सवाल पूछे। फिल्मीज्ञान संग बातचीत में एक्टर ने कहा कि सही में मेरी अदनान से इस बारें में बात नहीं हुई है। मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है और अगर मुझे पता होता तो मैं आपको जरूर बताता। अगर आप मुझे अगली बार कहीं मिलोगे तो मैं जरूर इस पर बात करना चाहूँगा। साथ ही मेरी आखरी मुलाकात अदनान से शादी में हुई थी और अभी 2 ही दिन हुए हैं निकाह को।

End of Feed