Adnaan Shaikh Breaks Silence On FIR Filed By His Sister: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कदम रखने वाले अदनान शेख कुछ ही दिनों पहले शादी के बंधन में बंधे हैं। अदनान शेख ने आयशा शेख संग शादी रचाई थी, जिसमें सना मकबूल और जन्नत जुबैर सहित कई सितारे भी शामिल हुए थे। अदनान शेख की शादी की खबरें सुर्खियों से हटतीं, इससे पहले ही उनपर मारपीट के आरोप लग गए। अदनान शेख की बहन ने उनपर मारपीट के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई। इसके बाद से ही अदनान शेख (Adnaan Shaikh) लोगों के निशाने पर आ गए। वहीं अब इस मामले पर अदनान शेख ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि मुझे भारतीय संविधान पर पूरा-पूरा भरोसा है।
अदनान शेख (Adnaan Shaikh) ने बताया कि पहले उन्होंने मामले पर रिएक्शन देना जरूरी नहीं समझा। लेकिन अब अदनान ने वीडियो जारी कर कहा, "अदनान शेख ने अपना वीडियो जारी कर मामले पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "हेलो दोस्तों, तो मैं देख रहा हूं कि तीन-चार दिन से कुछ अफवाहें फैल रही हैं और मैंने इन सब पर जवाब देना जरूरी नहीं समझा। पर फिर पीआर वाले उस चीज को डाल रहे हैं, क्योंकि अदनान की शादी बहुत हाइप में थी और बहुत लोगों की नजरों में ये चीज खटकी भी। खासकर जो अपने पुराने जो थे। तो वो गलत आरोप लगा रहे हैं। नकली एफआईआर की कॉपी डाल रहे हैं। तो कोई बात नहीं है, तुम भी यहीं हो, मैं भी यहीं हूं। मैं भी बहुत सारी एनसी किया हूं, एफआईआर किया हूं। सही वक्त पर जो गलत है, वो सलाखों के पीछे रहेगा। तो कोई दिक्कत नहीं है। मुझे मुंबई पुलिस और भारतीय संविधान पर पूरा भरोसा है।"
अदनान शेख (Adnaan Shaikh) यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने फैंस से इस सिलसिले में आगे कहा, "जितने भी मेरे चाहने वाले हैं आप सभी लोग, घबराओ मत। बहुत ही जल्द सच सामने आने वाला है।" बता दें कि अदनान शेख के सिलसिले में एक्टिविस्ट फुरकान शेख ने बताया कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' कंटेस्टेंट ने पत्नी की फोटो लीक करने पर अपनी बहन पर हाथ उठाया था।
