Bigg Boss OTT 3 में कदम रखते ही अदनान शेख ने खोली लवकेश कटारिया की पोल, कंटेस्टेंट की सिट्टी-पिट्टी हुई गुल

Bigg Boss OTT 3 Adnaan Shaikh Reveals Lovekesh Kataria True Face: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में बीती रात सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अदनान शेख की एंट्री हुई, जिसपर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। लेकिन शो में आते ही उन्होंने विशाल पांडे के सामने लवकेश कटारिया की पोल खोल दी, जिसका प्रोमो भी रिलीज हुआ है।

Bigg Boss OTT 3 Adnaan Shaikh Reveals Lovekesh Kataria True Face: जियो सिनेमा का चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' काफी वक्त से चर्चा में बना हुआ है। शो में सभी कंटेस्टेंट्स अपनी गेम में आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं। इस गेम की खातिर ही कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को नीचा दिखाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वहीं बीती रात 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अदनान शेख ने अनिल कपूर के शो में कदम रखा था। खास बात तो यह है कि एंट्री के साथ ही अदनान शेख (Adnan Shaikh) ने गेम खेलनी शुरू कर दी। उन्होंने सबसे पहले लवकेश कटारिया को आड़े हाथों लिया और उनकी पोल सबके सामने खोलकर रख दी।

End of Feed