Bigg Boss OTT 2 फेम इस TV हसीना ने खरीदा अपने सपनों का आशियाना, कीमत जान लगेगा झटका

Bigg Boss OTT 2 Contestant Bought First Home: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' की कंटेस्टेंट रह चुकीं इस टीवी हसीना ने अपने सपनों का आशियाना आखिरकार खरीद लिया है। नवरात्रि के मौके पर एक्ट्रेस ने अपना घर खरीदा और इसका पूरे क्रेडिट अपने फैंस को दिया। इस रिपोर्ट में जानिए नाम।

Bigg Boss OTT 2 Contestant Bought First Home: सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया 'बिग बॉस ओटीटी' सीजन 2 (Bigg Boss OTT 2) की कंटेस्टेंट रह चुकी इस हसीना ने मुंबई में अपना पहला घर खरीदा। ये हसीना सिर्फ बिग बॉस ही नहीं बल्कि डांस रियलिटी शो 'झलक दिखलाजा' की विनर भी रह चुकीं है। जी हाँ, ये और कोई नहीं बल्कि मनीषा रानी है। एक्ट्रेस ने अपने जिंदगी की इस बड़ी खुशी को फैंस संग शेयर किया और क्रेडिट भी दिया। मनीषा रानी ने भोजपुरी से लेकर अब टीवी दुनिया में भी काफी मशहूर होती हुई नजर आ रही हैं।

Bigg Boss OTT 2 Manisha Rani Luxury House

एक्ट्रेस मनीषा रानी (Manisha Rani) ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा 'नवरात्रि का पहला दिन और आप सब के प्यार की वजह और मेरी मेहनत से कमाए हुए पैसों से मुंबई में पहला घर खरीदा। ये सब कुछ आप लोगों की वजह से हुआ सभी का दिल से शुक्रिया। हर चीज के लिए मैं धन्य महसूस कर रही हूं।' ऐसे में मनीषा के फैंस और कई टीवी सेलेब्स उन्हे इसके लिए सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि मनीषा ने करीब 4 करोड़ से ज्यादा का कीमती घर मुंबई के गोरेगांव इलाके में खरीदा।

End of Feed