वेब सीरीज

Latent Row: रणवीर अल्लाहबादिया-आशीष चंचलानी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जांच पूरी होने तक जारी नहीं होगा पासपोर्ट

SC Refuses to Release Ranveer-Ashish's Passport: मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) और आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) की पासपोस्ट रिलीज करने वाली मांग की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि मामले की जांच के दौरान उनकी जरुरत पड़ सकती है।

Image

Ranveer Allahbadia

SC Refuses to Release Ranveer Allahbadia-Ashish Chanchlani's Passport: फेमस यू-ट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और कॉमेडियन आशीष चंचलानी ने अपने पासपोर्ट को जारी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। मंगलवार को इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाला था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी का पासपोर्ट जारी करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) वाले मामले की जांच पूरी होने से पहले रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) और आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) के पासपोर्ट को रिलीज करने से साफ मना कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि मामले की जांच के दौरान उनकी जरुरत हो सकती है। इसलिए पासपोर्ट "जांच पूरी होने के बाद ही" जारी किए जाएंगे। रणवीर अल्लाहबादिया ने कहा कि उन्हें काफी ट्रैवल करना है और बार-बार पासपोर्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले की जांच आने वाले दो हफ्तों में पूरी कर ली जाएगी। अगर ट्रैवल करने की इजाजत दी जाती है तो जांच में देरी हो सकती है। जांच के दौरान याचिकाकर्ता मौजूद होने चाहिए। ऐसे में कोर्ट ने यह भी कहा कि दो हफ्तों के बाद पासपोर्ट जारी करने के बारे में सोचा जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा, 'आशीष चंचलानी ने भी पासपोस्ट जारी करने की मांग की है। आशीष चंचलानी को मुंबई और गुवाहाटी में जांच के दौरान मौजूद रहना होगा। अगली सुनवाई अब 21 अप्रैल को होगी।' 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में पेरेंट्स को लेकर भद्दे कमेंट्स करने के बाद रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा और समय रैना पर कई एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद समय रैना ने अपने शो के सारे एपिसोड्स यूट्यूब से डिलीट कर दिए थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article