Bhool Chul Maaf on Amazon Prime Video: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की नई फिल्म भूल चूक माफ की रिलीज में बड़ा बदलाव हुआ है। देश में चल रहे सुरक्षा के हालातों को देखते हुए निर्माता दिनेश विजान ने फैसला लिया है कि वो अपनी नई फिल्म भूल चूक माफ को थिएटर की जगह सीधे ओटीटी पर रिलीज करेंगे। निर्माताओं ने आधिकारिक बयान जारी करके बताया है कि भूल चूक माफ 9 मई की जगह 16 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
दिनेश विजान और प्राइम वीडियो की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया है, 'देश में बीत दिनों जो चीजें हुई हैं और सुरक्षा को लेकर जिस तरह की तैयारियां सरकार की तरफ से की गई हैं, उन्हें ध्यान में रखते हुए मैडडॉक फिल्म्मस और अमेजन की टीम ने ये फैसला लिया है कि भूल चूक माफ को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। अब ये फिल्म 16 मई के दिन सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। हम इस फिल्म को दर्शकों के साथ सीधे थिएटर में सेलीब्रेट करना चाहते थे लेकिन देश की सुरक्षा हमारे लिए पहले आती है, जिसे ध्यान में रखते हुए हमने ये फैसला लिया है। जय हिंद'
पहलगाम में हुए अमानवीय आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया, जिसमें 9 आतंकी ठिकानों को जमींदोज कर दिया गया। इस ऑपरेशन की वजह से देश के कई हिस्सों में सुरक्षा के कड़े इंतजार किए गए हैं और लगातार मॉक ड्रिल की जा रही हैं। भूल चूक माफ के मेकर्स ने भारतीय सरकार के समर्थन में रिलीज में बदलाव किए हैं। अब दर्शक इस फिल्म को सीधे अपने घरों में बैठकर एन्जॉय कर पाएंगे।
