वेब सीरीज

MIB ने तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान का डिजिटल कंटेंट किया बैन

MIB Bans Pakistan's Digital content: भारतीय सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान का डिजिटल कंटेंट भारत में बैन कर दिया है। अब भारत के किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान का कंटेंट नहीं दिखाया जाएगा। भारतीय सरकार ने पाकिस्तान के साथ चल रहे युद्ध के तहत ये फैसला लिया है।

Image

MIB bans Pakistani Content

MIB Bans Pakistan's Digital content: पहलगाम आतंकी हमले का जवाब दे रही भारतीय सरकार हर दिन बड़े-बड़े कदम उठा रही है, जिससे पाकिस्तानी सरकार को झटके लग रहे हैं। इसी सिलसिले में भारतीय सरकार ने सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तानी कंटेंट को बैन करने का फैसला लिया है। भारत में जो भी डिजिटल प्लेटफॉर्म मौजूद हैं उन पर अब से किसी भी तरह का पाकिस्तानी कंटेंट दिखाई नहीं देगा। मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ब्यूरो ने सभी OTT प्लेटफॉर्म्स, मीडिया स्ट्रीमिंग ऐप्स और डिजिटल इंटरमीडियरीज को सख्त निर्देश दिए हैं कि पाकिस्तान में बनी कोई भी वेब सीरीज, मूवी, गाना, पॉडकास्ट या डिजिटल कंटेंट तुरंत अपने यहां से हटाएं। ये आदेश फ्री और सब्सक्रिप्शन दोनों तरह कंटेंट पर लागू होगा।

इससे पहले भारतीय सरकार पाकिस्तानी कलाकारों पर लगा चुकी है बैन

पाकिस्तानी कंटेंट पर बैन लगाने से पहले भारतीय सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाया था। भारतीय सरकार साफ कर चुकी है कि अगर पाकिस्तान की तरफ से आतंकवाद खत्म नहीं किया जाएगा तो भारत किसी भी पाकिस्तानी की जेब नहीं भरेगा। फवाद खान, माहिरा खान और इमरान अब्बास जैसे कलाकार भारत में काम करने के इच्छुक रहे हैं लेकिन अपने देश की हरकतों का खामियाजा उन्हें उठाना पड़ रहा है।

MINISTRY OF INFORMATION AND BROADCASTING

MINISTRY OF INFORMATION AND BROADCASTING

फवाद खान की कमबैक मूवी अबीर गुलाल भी हो चुकी बैन

अभिनेता फवाद खान लम्बे समय से बॉलीवुड में कमबैक करने की सोच रहे थे लेकिन उन्हें चांस नहीं मिल रहा था। काफी मशक्कत के बाद उन्हें वाणी कपूर के साथ अबीर गुलाल नाम की फिल्म मिली थी, जो भारत में रिलीज होने वाली थी लेकिन पाकिस्तान की नापाक हरकतों की वजह से भारतीय सरकार ने उसे भी अनिश्चित काल के लिए बैन कर दिया है। भारत की जनता सरकार के इन कदमों की तारीफ कर रही है और खुले दिल से स्वागत कर रही है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article