Rise and Fall को पवन सिंह ने कहा अलविदा, धनाश्री वर्मा का छलका दर्द

Pawan Singh Video: रियलिटी शो राइज एंड फॉल को भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अलविदा कह दिया है। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सभी कंटेस्टेंट्स को बाय-बाय कहते दिखाई दे रहे है। पवन सिंह को जाता देख धनाश्री वर्मा भावुक हो जाती हैं और उनके आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। आइए नजर डालते है इस वीडियो पर...

Rise and Fall Update: रियलिटी शो राइज एंड फॉल को देखकर लोग बिग बॉस 19 को भूल गए हैं। सभी लोग बस राइज एंड फॉल को ही देख रहे हैं। पवन सिंह और धनाश्री वर्मा जैसे कंटेस्टेंट्स ने सभी का दिल जीत लिया है। हालांकि अब एक खबर सामने आई हैं, जिसे जानकर लोगों का दिल टूट गया है। राइज एंड फॉल का एक प्रोमो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस क्लिप पर सभी लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस वीडियो पर...

rise and fall pawan singh left

Pic Credit- MX Player

पवन सिंह ने राइज एंड फॉल को कहा अलविदा

रियलिटी शो राइज एंड फॉल का प्रोमो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने सबको भावुक कर दिया है। पवन सिंह कहते हैं, 'मैं जा रहा हूं, ये गेम खेलिए दिल से खेलिए सबको हंसाते रहिए। अगर कोई मुझे दिल से याद करेगा तो मैं कितना भी बिजी रहूं उनके लिए टाइम जरूर निकालूंगा।' पवन सिंह को शो से जाता देख धनाश्री वर्मा भावुक हो गई और उनके आंखों से आंसू निकलने लगे। वहीं आकृति नेगी का भी चेहरा उतर गया है। जानकारी के लिए बता दें कि पवन सिंह और धनाश्री वर्मा की बॉन्डिंग काफी तगड़ी हो गई थी। पवन सिंह और धनाश्री की जोड़ी को लोग काफी पसंद कर रहे थे। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि पवन सिंह के जाने के बाद लोग शो को कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।

End of Feed