Baramulla: ओटीटी पर सुपरनैचुरल फिल्म से धमाल मचाएंगे मानव कौल, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 17, 2025, 07:29 PM IST

Manav Kaul Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर मानव कौल (Manav Kaul) एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दिल जीतने को तैयार हैं। इस बार वो कश्मीर की बर्फीली वादियों में सेट एक सुपरनैचुरल ड्रामा-मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म के साथ ओटीटी पर धमाल मचाने वाले हैं। मानव कौल की इस अपकमिंग फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है।

Manav Kaul Upcoming Movie: बॉलीवुड और ओटीटी के के जाने-माने एक्टर मानव कौल (Manav Kaul) अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं। मानव कौल की फिल्में आते ही छा जाती हैं। इन दिनों मानव कौल बड़े पर्दे से ज्यादा ओटीटी पर अपनी मूवीज और सीरीज से धमाल मचा रहे हैं। इन सब के बीच मानव कौल की नई फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। मानव कौल की इस फिल्म से जुड़ी जानकारी और रिलीज डेट सबका ऐलान हो चुका है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं मानव कौल की अपकमिंग फिल्म के बारे में जिसके लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Manav Kaul Upcoming Movie

Image Source: Netflix

इस दिन रिलीज होगी 'बारामूला'

एक्टर मानव कौल एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह मानव कौल की नई फिल्म है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। मानव कौल ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर जानकारी दी है। मानव कौल ने अपनी नई सुपरनैचुरल ड्रामा-मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म बारामूला (Baramulla) का एक धांसू पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में मानव कौल में धांसू लुक में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 7 नवंबर को प्रीमियर होने वाली है। फिल्म बारामूला को डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले (Aditya Suhas Jambhale) डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में मानव कौल के साथ-साथ भाषा सुंबली (Bhasha Sumbli) भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग कश्मीर में की हई है। इस फिल्म के ऐलान के बाद मानव कौल के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

End of Feed