Saiyaara Become Number one on OTT: करीब 3 महीने पहले रिलीज हुई इस एक बॉलीवुड फिल्म में थिएटर स्क्रीन पर जबरदस्त बम फोड़ा था। अपनी रोमांटिक कहानी और स्पेशल गानों से इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर ऐसा कब्जा किया कि, यह हर जगह घर कर गई। कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो सिनेमा हॉल में धड़कन से शुरू होती हैं और OTT पर एक नई पहचान बनाती हैं। जुलाई 2025 में रिलीज हुई “सैयारा” (Ahaan Panday – Aneet Padda) ठीक ऐसी ही कहानी है। इस रोमांटिक फिल्म ने थिएटर में धूम मचा दी थी, अब यह फिल्म ओटीटी पर आई है। दो महीने बाद ही ये फिल्म Netflix पर रिलीज हो गई। और इस फिल्म ने रिलीज होते ही ऐसा इतिहास बना दिया जो अब तक कई बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्में नहीं कर पाई थी। सैयारा को जिस तरह थिएटर में प्यार मिला, उससे कहीं ज्यादा इसे ओटीटी पर सराहा जा रहा है। यह एक ऐसी रोमांटिक फिल्म बन गई है, जिसे केवल इंडिया ही नहीं बल्कि पूरे वर्ल्डवाइड में पसंद किया जा रहा है।
Netflix पर सैयारा( Saiyaara) का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग कृष और वाणी की प्रेम कहानी से खुद को जोड़कर देख रहे हैं। ये एक ऐसी फिल्म बन गई है जिसे लोग अपने आप से जोड़कर देख रहे हैं। इस समय सैयारा नेटफलिक्स की टॉप 10 की लिस्ट में ट्रेंड कर रही है। इसे केवल इंडिया ही नहीं, अरबी, ब्राजीलियाई पुर्तगाली, फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियाई, मलय, स्पेनिश, थाई और ज़ुलु भाषा में देखा जा रहा है। जिससे पता चलता है कि फिल्म की स्टोरीलाइन पूरे विश्व के लोगों से कनेक्ट कर पा रही है। इस समय फिल्म इंग्लिश और नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज पर टॉप कर रही है। बात करें इसके वाचिंग टाइम की तो, इस फिल्म को 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 93 लाख से ज्यादा घंटे तक देखा गया है।
क्यों ट्रेंड कर रही है सैयारा
OTT रिलीज पर सैयारा की लोकप्रियता की जितनी वजह बॉक्स ऑफिस रही, उतनी ही सोशल मीडिया और फैंस के रिएक्शन भी हैं। एक तरफ लोगों का कहना है कि फिल्म को खामखा ही ट्रोल किया जा रहा था। ओटीटी पर देखने के बाद पता चल रहा है कि फिल्म वाकई में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर फैंस के रिव्यू , क्लिप शेयरिंग, मीम्स / रिएक्शन वीडियो आदि देखे जा रहे हैं। जिससे फिल्म को देखने के लिए दिलचस्पी जाग रही है। जब यह मूवी थिएटर में रिलीज हुई तो लोगों ने इसकी कहानी और कास्ट को खूब सराहा था। जो लोग इसे थिएटर में नहीं देख पाए अब वह ओटीटी पर इसे देखना पसंद कर रहे हैं।
म्यूजिक ने खींचा सबसे ज्यादा ध्यान
जिस तरह से मोहित सूरी की फिल्म आशिकी 2 के म्यूजिक ने लोगों का ध्यान खींचा था, उसी तरह फिल्म सैयारा ने भी वही रूल अपनाया। अपनी आवाज से सैयारा ने भी जादू चलाया। फिल्म के टाइटल ट्रैक ने ऐसी आंधी उड़ाई कि सोशल मीडिया पर रील्स की बाढ़ आ गई। फिल्म के हिट गानों की बात करें तो, 'सैयारा', 'हमसफर', बर्बाद, तुम हो तो हो जैसे गानों ने हर जगह धूम मचाई।
सैयारा का सफर — थिएटर रिलीज से OTT प्लेटफॉर्म तक, यह संकेत है कि सही कहानी, म्यूजिक, समय-रणनीति और दर्शकों की जुड़ाव की समझ मिलकर एक फिल्म को लॉंग लास्टिंग सक्सेस दे सकती है। यह केवल एक हिट फिल्म नहीं है, यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक मॉडल बन सकती है कि कैसे नए चेहरों के साथ, रोमांटिक कहानी के साथ, म्यूजिक और मार्केटिंग को मिक्स-मैच करके, एक फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर चले बल्कि ग्लोबली डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर भी जगह बनाए।
