बी प्राक ने रणवीर अल्लाहबादीया को माफ करने की लगाई गुहार, पॉडकास्ट कैंसिल करने के बाद बदले सिंगर के सुर

B Praak wants People Forgive Ranveer Allahabadia: सिंगर बी प्राक ने रणवीर अल्लाहबादीया के पक्ष में अपनी बात रखी है, उन्होंने फैंस को कहा है कि वह रणवीर को माफ कर दें। बी प्राक ने अपने बयान भी रणवीर को अच्छा इंसान भी कहा, हालांकि इससे पहले वह रणवीर को भला-बुरा भी कह चुके हैं।

B Praak wants People Forgive Ranveer Allahabadia: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादीया( Ranveer Allahbadia) इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। समय रैना( Samay Raina) के शो इंडियाज गॉट लेटेन्ट( India's Got Latent) में की गई टिप्पणी की वजह से वह कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं। रणवीर और समय के इस विवाद पर सभी अलग-अलग राय रख रहे हैं। इसी बीच सिंगर बी प्राक ने भी अपना बयान दिया है। बी प्राक जो पहले रणवीर के पॉडकास्ट में जाना कैंसिल कर चुके थे, आज उन्होंने रणवीर का पक्ष लेते हुए उसे माफ करने की गुजारिश की है।

B Praak wants People Forgive Ranveer Allahabadia

बीती रात मंगलवार को सिंगर बी प्राक( B Praak) को मुंबई स्पॉट किया गया। इस मौके पर उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेन्ट( India's Got Latent) पर हुए विवाद के बारे में बात की। गायक को मुंबई में कुछ लोगों ने रोक लिया जब उन्होंने कहा कि अगर रणवीर को समय रैना के शो पर ऐसी टिप्पणी करने का पछतावा है तो उन्हें माफ कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, बात बहुत बड़ी थी और गलत बात थी। पर मेरे को ये है कि किसी के परिवार को व्यक्तिगत रूप से चोट नहीं पहुंचानी चाहिए। पर अगर कोई बंदा दिल से उस चीज के लिए माफी मांगता है, उसको पछतावा है उस चीज का, तो हमें उस चीज को ज्यादा खींचना नहीं चाहिए और उन्हें माफ करना चाहिए।

End of Feed